छत्रपति संभाजीनगर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
औरंगाबाद

संभाजीनगर में पीएम आवास योजना का विशेष मेला; पात्र लाभार्थी 22 मई तक जमा करें 10% राशि, मकरिये की अपील

PM Awas Yojana Urban: छत्रपति संभाजीनगर मनपा द्वारा हसूल में पीएम आवास योजना के लाभार्थियों के लिए विशेष मेले का आयोजन किया गया। समिति सभापति अनिल मकरिये ने 22 मई तक राशि जमा करने की अपील की।

रूपम सिंह

Chhatrapati Sambhajinagar PM Awas Yojana Urban: छत्रपति संभाजीनगर प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आवास परियोजनाओं का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसी क्रम में हसूल स्थित गट क्रमांक 216 में निर्मित किए जा रहे 504 आवासों की परियोजना से संबंधित लाभार्थियों के लिए विशेष मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्थायी समिति सभापति अनिल मकरिये के हाथों संपन्न हुआ।

इस प्रकार का विशेष लाभार्थी मेला आयोजित करने की संकल्पना महापौर समीर राजूरकर, उपमहापौर राजेंद्र जंजाल तथा स्थायी समिति सभापति अनिल मकरिये द्वारा प्रस्तुत की गई थी। इसके बाद महानगरपालिका आयुक्त अमोल येडगे के मार्गदर्शन और पहल पर पहली बार हसूल स्थित परियोजना स्थल पर इस मेले का आयोजन किया गया। महानगरपालिका प्रशासन का उद्देश्य लाभार्थियों को एक ही स्थान पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना था, ताकि उन्हें गृह ऋण, दस्तावेजी प्रक्रिया और परियोजना संबंधी जानकारी के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें,

5 स्थानों पर आवास परियोजना के तहत निर्माण जारी

महानगरपालिका की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत शहर के पांच विभिन्न स्थानों पर आवास परियोजनाएं विकसित की जा रही हैं। योजना के पहले चरण में लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से पात्र घोषित किए गए लगभग 350 लाभार्थियों के साथ दूसरे चरण की लॉटरी प्रक्रिया में शामिल नागरिकों को भी इस मेले में आमंत्रित किया गया था।

इस दौरान लाभार्थियों को परियोजना की प्रगति, निर्माण की स्थिति तथा आगे की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई मेले में विभिन्न राष्ट्रीयकृत और निजी वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। लाभार्थियों को गृह ऋण के लिए आवश्यक दस्तावेज, ब्याज दर, मासिक किश्त, ऋण स्वीकृति प्रक्रिया और भुगतान प्रणाली के बारे में विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया।

22 मई तक 10 प्रतिशत राशि जमा करने की अपील

  • इस अवसर पर स्थायी समिति सभापति अनिल मकरिये ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि लॉटरी प्रक्रिया में पात्र घोषित नागरिक 22 मई तक आवश्यक 10 प्रतिशत राशि जमा करें, ताकि शासन से अगला अनुदान प्राप्त हो सके और परियोजना निर्माण कार्य को तेजी से पूर्ण किया जा सके।
  • उन्होंने यह भी बताया कि परियोजना के विकासकर्ताओं से एक वर्ष के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण कर लाभार्थियों को मकानों की चाबियां सौंपने का आश्वासन लिया गया है। इससे उपस्थित लाभार्थियों में उत्साह और विश्वास का वातावरण दिखाई दिया।
  • कार्यक्रम में सारा बिल्डर्स के सीताराम अग्रवाल और निलेश अग्रवाल, पीएमसी के लक्ष्मीकांत सुर्वे और स्वप्निल श्रॉफ, अतिरिक्त आयुक्त कल्पिता पिपले, उपायुक्त अपर्णा थेटे सहित प्रधानमंत्री आवास योजना विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। इस अभिनव पहल से लाभार्थियों और महानगरपालिका के बीच विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला