मुख्यमंत्री बलिराजा पाणंद रस्ता योजना (सोर्स- सोशल मीडिया) 
औरंगाबाद

फुलंब्री: मुख्यमंत्री बलिराजा योजना से बनेगी 107 पाणंद सड़कें; 155 किमी लंबे रास्तों से किसानों को बड़ी राहत

Chhatrapati Sambhajinagar News: फुलंब्री तहसील में मुख्यमंत्री बलिराजा पाणंद रस्ता योजना के तहत 107 सड़कों को मंजूरी मिली। विधायक अनुराधा चव्हाण के प्रयासों से 155 किमी लंबे मार्ग बनकर होंगे तैयार।

रूपम सिंह

Chhatrapati Sambhajinagar Baliraja Panand Rasta Yojana: छत्रपति संभाजीनगर ग्रामीण विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जाने वाली मुख्यमंत्री बलिराजा पाणंद रस्ता योजना अब फुलंब्री तहसील में तेजी से आकार ले रही है। योजना के अंतर्गत 107 पाणंद सड़कों को मंजूरी मिली है।

करीब 155 किलोमीटर लंबाई के इन मार्गों के निर्माण से किसानों में संतोष का वातावरण है। इसके लिए क्षेत्र की विधायक अनुराधा चव्हाण ने सरकारी स्तर पर लगातार प्रयास किए थे। फुलंब्री तहसील के कई गांवों में खेतों तक पहुंचने के लिए पक्के रास्ते नहीं होने से किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

ग्रामीण व्यापार को गति मिलने की बढ़ी संभावना

विशेष रूप से बारिश के मौसम में कीचड्युक्त रास्तों के कारण ट्रैक्टर, मालवाहक वाहन और दोपहिया वाहनों की आवाजाही बाधित हो जाती थी, जिससे कृषि उपज समय पर बाजार तक पहुंचाना कठिन हो जाता था।

अब मुख्यमंत्री बलिराजा योजना के तहत स्वीकृत 107 पाणंद सड़कों के निर्माण से गांव से खेत और खेत से बाजार तक आवागमन आसान होगा। इससे किसानों का परिवहन खर्च कम होने के साथ कृषि उपज समय पर बाजार तक पहुंच सकेगी, जिससे आर्थिक लाभ भी मिलेगा।

इन सड़कों का लाभ केवल खेती तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि छत्रपति संभाजीनगर ग्रामीण क्षेत्रों में छात्रों की आवाजाही, एंबुलेंस सेवा, दूध संकलन और ग्रामीण व्यापार को भी गति मिलेगी, योजना में तहसील के विभिन्न गांवों के लंबे समय से लंबित मार्गों को शामिल किया गया है। विधायक अनुराधा चव्हाण ने कहा कि पाणंद सड़कों की किसानों की मांग लंबे समय से थी।

राजभर के बंटवारे वाले बयान पर सपा सांसद की दो टूक, बोले- यह सिर्फ दिवास्वप्न, युवाओं के दम पर संवरेगा UP

IIT में क्यों टूट रही छात्रों की सांसें? 20 साल में 171 मौतें, क्या डिप्रेशन और तनाव से जूझ रहे हैं IITian

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में 105 बार चोरी हुई, CCTV से खुला राज; 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल करेगी SIT

जमुई छात्रा से छेड़खानी! वायरल VIDEO के बाद महिला आयोग सख्त; SP को दिए गिरफ्तारी के निर्देश

भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड समझौते को हरी झंडी, दशहरा पर 20 अक्टूबर से होगा लागू; पीयूष गोयल ने की घोषणा