फर्जी IAS कल्पना भागवत (सौ. सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

अफगानिस्तान-पाकिस्तान से जुड़े नकली IAS के तार, 6 माह से रह रही थी संभाजीनगर के फाइव स्टार होटल में

Kalpana Bhagvat: फर्जी IAS कल्पना भागवत का पाकिस्तानी और अफगानी कनेक्शन पाया गया है। संदिग्ध लेन-देन और दिल्ली-बम विस्फोट की पृष्ठभूमि में की गई यात्राओं ने जांच एजेंसियों को सतर्क कर दिया है।

अपूर्वा नायक

Kalpana Bhagvat Pakistani Connection: जालना रोड पर स्थित पांच सितारा होटल में 6 महीनों से रह रहीं व सिडको पुलिस के हत्थे चढ़ों फर्जी आईएएस कल्पना भागवत के मोबाइल से मिले अंतरराष्ट्रीय संपर्क सूत्रों से पुलिस भी चकरा गई है।

उसके मोबाइल में पेशावर सेना छावनी, अफगानिस्तान दूतावास व जरदारी सर वाइफ, मुजीब भाई, मोहम्मद रजा नकवी आदि संग कुल 11 अंतरराष्ट्रीय नंबर मिले हैं। गत महीने में उसने राजस्थान के जोधपुर व दिल्ली में कई बार सफर करने का भी खुलासा हुआ है।

दिल्ली में हालिया बम विस्फोट, राज्य में आसन्न चुनाव व आरोपी के मोबाइल में मिला संवेदनशील क्षेत्रों के संपर्क को देखते हुए जांच एजेंसियां अधिक सतर्क हो गई हैं। पाकिस्तान व अफगानिस्तान में सक्रिय कुछ नंबरों की पुष्टि के बाद उसके पीछे का उद्देश जांचा जा रहा है।

आरोपी के फोन में पाकिस्तान से भेजे गए पासपोर्ट-वीजा के आवेदनों के स्क्रीनशॉट, 'डील पाकिस्तान में है, मैं अफगान में हूं' जैसे संदेहास्पद संदेश व प्रेमी मोहम्मद अशरफ (दिल्ली, मूल अफगाणिस्तान) के साथ ही चैटिंग मिली है।

भागवत के मोबाइल में टिकटों से उसने हाल के दिनों में दिल्ली, जोधपुर व अन्य राज्यों में कई बार सफर करने की बात पता चली दिल्ली में हुए बम विस्फोट की पार्श्वभूमि पर कुछ दिनों में दिल्ली की सैर से बेहद गंभीर हो गया है।

लाखों लेन-देन का खुलासा

भागवत के बैंक खाते की जांच करने पर जनवरी से 21 नवंबर 2025 के बीच फोन पे व अन्य माध्यम से 32 लाख, 68, 862 रुपए का संदेहास्पद लेन-देन हुआ है। अशरफ खिल (अफगानिस्तान) ने 2,31,200 रुपए, सुंदर हरि ऊर्फ सुरेश जैन ने 1.50.000 रु अभिजीत क्षीरसागर ने 1,50,000 रुपए, दत्तात्रय शेटे 7,85,000, रमेश मुले 2,25,500 रुपए, सुधाकर जाधव 1,18,000 रुपए, नागेश अष्टीकर 1,45,000 रुपए व समाधान बहादुरे 97,500 रुपए भेजने की बात सामने आई है। इन सभी को नोटिस भेजकर यह जांचा जा रहा है कि उन्होंने पैसे कौनसे उद्देश्य से भेजे हैं।

प्रशस्ति-पत्र व करोडों के चेक

आरोपी भागवत के पड़ेगांव चिनार गार्डन स्थित घर की तलाशी में निम्नांकित संदेहास्पद सामाग्री मिली है। डॉ। एसएन पठान से संबंधित आईएएस अधिकारी के रूप में प्रशस्ति-पत्र, काल्पनिक संस्था के मैस्ट्रीक टेक्नोलॉजी टू द होनेवल पॉवर मिनिस्टर ऑफ इंडिया का लेटरहेड, एयू स्मॉल फाइनांस बैंक का मोहम्मद नामक गोल्ड डेबिट कार्ड, 5 अलग-अलग विमान कंपनियों के प्रवास टिकट, कल्पना भागवत व निखिल भाकरे के नाम 19 करोड़ का बैंक ऑफ इंडिया का चेक, 6 लाख का कॉसमॉस बैंक का चेक मिले।

होम मिनिस्ट्री ओएसडी के नाम से कई कॉल

सीडीआर जांच में कल्पना भागवत का अभिषेक चौधरी (दिल्ली) के नाम के सामने मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर ऑफ इंडिया का पंजीयन उसके मोबाइल मिला है। चौधरी के ओएसटी टू होम मिनिस्टर होने की जानकारी आरोपी भागवत ने पुलिस हिरासत में दी है।

पुलिस ने उससे संपर्क करने की कोशिश करने पर उसका नंबर बंद था। आरोपी के आधार कार्ड में गड़बड़ी को देखते हुए जिलाधिकारी कार्यालय व मुंबई यूआईडीआई कार्यालय से पत्राचार करने की जानकारी सूत्रों ने दी।

बंगाल के मालदा में BJP कार्यकर्ता की हत्या, पहले धारदार से हथियार किया हमला, फिर मारी गोली, इलाके में तनाव

सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर जारी की पहली वीडियो, अपनी पहली किताब से दुनिया को कराया रूबरू

जमानत मिलते ही सौरभ दास और आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच का समन, आज दोपहर 12 बजे पूछताछ के लिए बुलाया

राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह का सफर, गुजरात की राजनीति और धारा 370 हटाने तक के उनके ऐतिहासिक पड़ाव

राज ठाकरे ने शेयर की PM मोदी-अडानी की विवादित डॉक्यूमेंट्री, बोले- डिलीट होने से पहले देख लें VIDEO