ऑपरेशन ऑल आउट, संभाजीनगर पुलिस,(सोर्स: सोशल मीडिया)  
औरंगाबाद

छत्रपति संभाजीनगर: 'ऑपरेशन ऑल आउट' से मचा हड़कंप, अवैध धंधों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 72 आरोपी गिरफ्तार

Sambhajinagar Operation All Out: छत्रपति संभाजीनगर ग्रामीण पुलिस ने ‘ऑपरेशन ऑल आउट’ के तहत 12 घंटे में 72 आरोपियों पर कार्रवाई कर 1.17 करोड़ रुपये से अधिक का माल जब्त किया।

अंकिता पटेल

Sambhajinagar Gutkha Smuggling: छत्रपति संभाजीनगर जिला ग्रामीण पुलिस ने जिला पुलिस अधीक्षक प्रकाश जाधव के मार्गदर्शन में अवैध कारोबारों के खिलाफ जिले में 6 जून की शाम 6 बजे से 7 जून की सुबह 6 बजे तक 'ऑपरेशन ऑल आउट' अभियान चलाकर मात्र 12 घंटे में 72 आरोपियों के खिलाफ 73 प्रकरण दर्ज किए। इस कार्रवाई में अवैध रेत परिवहन, कच्ची शराब निर्माण, अवैध शराब बिक्री, जुआ व गुटखा तस्करी पर बड़ी नकेल करते हुए कुल 1 करोड़, 17 लाख, 84, 160 रुपये का माल जब्त कर लिया।

एसपी जाधव ने सभी उपविभागीय पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों को विशेष अभियान चलाने के आदेश दिए थे। अवैध रूप से रेत परिवहन करने 11 वाहन जब्त कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर उतने ही प्रकरण दर्ज किए गए। जब्त वाहन का कुल मूल्य 1 करोड़, 11 लाख, 6,000 रुपये बताया गया है।

यही नहीं, संबंधित वाहनों के परमिट निलंबित करने के लिए प्रस्ताव क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय को भेजा जाएगा। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 20 अवैध कच्ची शराब के अड्डों पर छापेमारी कर 20 आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं।

18 शराब विक्रेताओं पर किया मामला दर्ज

पुलिस ने 5,618 लीटर रसायन, 419 लीटर तैयार देशी शराब, ड्रम व अन्य सामग्री जब्त कर नष्ट कर दी जिसका मूल्य 4 लाख, 33, 350 रुपये आंका गया है। अवैध रूप से देसी व विदेशी शराब बेचने वाले 18 आरोपियों के खिलाफ भी मामले दर्ज कर उनके पास से 925 शराब की बोतलें, वाहन व अन्य सामग्री संग 1 लाख, 56, 650 रुपये का माल भी जब्त किया गया। जुआ अड्डों पर छापेमारी कर 21 लोगों को हिरासत में लेकर 6 प्रकरण दर्ज किए गए।

गुटखा तस्करी का भी किया गया भंडाफोड़

खुलताबाद पुलिस ने अलग कार्रवाई करते हुए एक वाहन संग 70, 600 रुपये मूल्य का प्रतिबंधित गुटखा जब्त किया। यही नहीं, शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत 3 प्रकरण भी दर्ज किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध कारोबारों पर अंकुश लगाने के लिए नाकाबंदी, कॉम्बिंग ऑपरेशन व विशेष अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे।

BRICS Summit 2026: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक क्या रहेगा बंद? स्कूल, दफ्तर से मेट्रो तक, जानें पूरा अपडेट

महाराष्ट्र के नांदेड़ में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक की टक्कर, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

बंगाल में सत्ता बदलते ही अडानी की एंट्री, जल्द शुरू होंगे ये 3 बड़े प्रोजेक्ट्स; जानें पूरी डिटेल

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला