औरंगाबाद

महावितरण के जनमित्र दिवस पर अधिकारियों ने कही ये बात

शफीउल्ला हुसैनी

औरंगाबाद : उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जनमित्रों (Public Friends) के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए महावितरण (Mahavitaran) द्वारा लाइनमैन (Lineman) दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। औरंगाबाद अंचल कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को सम्मानित करने के साथ ही विद्युत सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। 

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सभी जनमित्रों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया। प्रभारी संयुक्त प्रबंध निदेशक सचिन तालेवार ने लोगों को बधाई दी। इस अवसर पर अतिरिक्त कार्यकारी अभियंता वेंकटेश पेनसलवार ने विद्युत सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया। उन्होंने सुरक्षा सामग्री के उपयोग के साथ कार्य करते समय सावधानी बरतने की अपील की। जनमित्र की ओर से किरण भदर्गे, जीवन पवार, वृषाली फाल्के, ज्ञानदेव भालेराव, नारायण खरात ने अपने विचार रखें। 

सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन) शिल्पा काबरा, उप मुख्य औद्योगिक संबंध अधिकारी विश्वास पाटिल, कार्यकारी अभियंता सतीश खाकसे, प्रेम सिंह राजपूत, महेश पाटिल, अतिरिक्त कार्यकारी अभियंता विनय घनबहादुर ने लाइनमैन दिवस पर बधाई देकर जनमित्रों के कार्य को सराहा। 

अध्यक्षीय समापन के दौरान औरंगाबाद शहर मंडल के अधीक्षक अभियंता प्रकाश जमधडे ने कहा कि जनमित्र महावितरण का चेहरा हैं। महावितरण की प्रणाली में यह एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है। जनमित्र गर्मी, हवा, बारिश और अन्य कठिन परिस्थितियों में ग्राहकों को सुचारू बिजली आपूर्ति के लिए चौबीसों घंटे काम करता है। उन्होंने अपील की कि विद्युत आपूर्ति सुचारू करने के साथ कंपनी की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए बिजली बिल संग्रहण कार्य में पहल करें और कंपनी को प्रगति के पथ पर ले जाएं।

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह

अमित शाह ने केजरीवाल को ललकारा, 2029 तक साफ यमुना का बनाया लक्ष्य, बोले- पंजाब से उखाड़ फेकेंगे AAP की सरकार

त्रिपुरा में युवक के साथ बदतमीजी पर बवाल, स्टूडेंट्स फोरम ने की FIR की मांग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO