Online Scam (सौ. Pixabay) 
औरंगाबाद

ऑनलाइन ऑर्डर के बहाने ठगी, पैसे नहीं चुकाए; कंपनी को लाखों का नुकसान

ऑनलाइन ट्रांसेक्शन और डिजिटल युग में चोरों ने भी ठगी के लिए चालाकी से इसे अपना लिया है। हाल ही में अमेरिकन टूरिस्ट बैग के ऑर्डर के बहाने बिना पेमेंट के धोखाधड़ी कर ली गई है।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhaji Nagar News In Hindi: ऑनलाइन व्यवहार और मोबाइल संपर्क के युग में धोखाधड़ी करने वालों की कमी नहीं है। ताजा घटनाक्रम में नाशिक जिले के लासलगांव के एक दुकानदार ने एक वितरण एजेंसी को 2,42,845 रुपए का चूना लगाया।

मामला अमेरिकन टूरिस्ट बैग के ऑर्डर से जुड़ा है, जिसमें बैग तो ले लिए गए, लेकिन भुगतान किए बिना धोखाधड़ी की गई। इस प्रकरण में सातारा पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता अतुल पूर्णपात्रे (36, निवासी आलोक नगर) ने बताया कि 20 मई को ड्यूटी के दौरान उन्हें मोबाइल पर एक फोन आया।

कॉल करने वाले ने खुद को नाशिक जिले के लासलगांव का दुकानदार बताया और अमेरिकन टूरिस्ट बैग का ऑर्डर दिया। शिकायत के अनुसार, 22 अप्रैल को 99,984 रुपए मूल्य के 43 बैग जालना रोड स्थित गुरुद्वारा गेट से प्रीतम ट्रांसपोर्ट के माध्यम से भेजे गए। आरोपी ने फोन पर माल उतरवाने की पुष्टि भी की। इसके बाद 30 मई को उसी मोबाइल नंबर से दोबारा संपर्क कर आरोपी ने 1,42,861 रुपए मूल्य के 55 बैग और मंगवाए, यह खेप भी ट्रांसपोर्ट के जरिए भेजी गई।

प्रबंधक ने दोबारा मंगवाया था माल

इस पूरे व्यवहार के लिए कंपनी के प्रबंधक स्वानिल ट्रान्सपोर्ट चालक ने संबंधित शख्स का बाइक संग फोटो भी मोबाइल में कैद किया था। 24 जून को ने अतुल ने ठग से ऑर्डर के बारे में संपर्क साधने की सोनवणे ने आरोपी से मुलाकात कर माल देने की रजामंदी दर्शाई थी। यही नहीं, माल उत्तरवाते समय ना कोशिश की, तो उसका मोबाइल बंद मिला। बार-र बार फोन करने के बावजूद उससे संपर्क नहीं हो सका। जांच उपनिरीक्षक भंडारे कर रहे है।

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?

राहुल गांधी पर बरसे राम कदम, कहा- चुनाव आयोग पर फर्जी सवाल उठाना बंद करें, पहले सबूत दें

विवादों के बीच चुनाव आयोग की बड़ी बैठक, ज्ञानेश कुमार के साथ दोनों चुनाव आयुक्त हुए शामिल, लिए ये बड़े फैसले

CJI सूर्यकांत का छात्रों से खुला संवाद! बोले- शांतिपूर्ण प्रदर्शन के हक की रक्षा करेगी न्यायपालिका