नांदेड़ रेलवे डिवीजन में ट्रेनों में जांच करते रेलवे अधिकारी (फोटो नवभारत) 
औरंगाबाद

नांदेड़ मंडल में रेलवे का एक्शन: 24 ट्रेनों में अचानक छापेमारी, 339 यात्री पकड़े गए, लाखों का जुर्माना वसूला

Nanded Railway Division: दक्षिण मध्य रेलवे के नांदेड़ मंडल ने 24 ट्रेनों में टिकट जांच अभियान चलाकर 339 अनियमित यात्रियों से 2.33 लाख का जुर्माना वसूला। रेलवे ने वैध टिकट के साथ यात्रा की अपील की है।

आकाश मसने

Nanded Railway Ticket Checking: दक्षिण मध्य रेलवे के नांदेड़ मंडल ने बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाने के लिए शुक्रवार को विशेष सघन टिकट जांच अभियान चलाया। इस अभियान में 339 यात्रियों को विभिन्न अनियमितताओं के साथ पकड़ा गया, जिनसे कुल 2 लाख 33 हजार 300 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।

सुबह 5 बजे से रात 8:30 बजे तक चला ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान

सहायक वाणिज्य प्रबंधक शैलेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में सुबह 5 बजे से रात 8.30 बजे तक चले इस अभियान के दौरान नांदेड़ मंडल की 24 ट्रेनों में व्यापक जांच की गई। अभियान में 28 टिकट जांच कर्मियों के साथ रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवान भी शामिल रहे। सभी टिकट जांच दलों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया।

बिना टिकट यात्रा करने वाले 226 यात्री धरे गए

जांच के दौरान अलग-अलग मामलों में यात्रियों पर जुर्माना लगाया गया।

बिना टिकट यात्री: कुल 226 यात्री ऐसे पाए गए जिनके पास यात्रा का कोई वैध टिकट नहीं था। इनसे रेलवे ने 2,00,685 रुपये का जुर्माना वसूला।

अनियमित टिकट: क्लास या दूरी के हिसाब से गलत/अनियमित टिकट पर सफर कर रहे 20 यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे 15,815 रुपये का जुर्माना लिया गया।

अवैध सामान: क्षमता से अधिक या बिना बुकिंग के सामान ले जा रहे 93 यात्रियों से 16,800 रुपये बतौर पेनल्टी वसूले गए।

वैध यात्रियों को मिलेगी सुविधा, आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

रेलवे प्रशासन ने कहा कि इस प्रकार के अभियान का उद्देश्य वैध टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना तथा रेलवे राजस्व की सुरक्षा करना है। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें और यात्रा के दौरान उसे अपने पास रखें। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाने के लिए ऐसे विशेष जांच अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे।

दक्षिण मध्य रेलवे का नांदेड़ मंडल मुख्य रूप से महाराष्ट्र के नांदेड़, परभणी, जालना, छत्रपति संभाजीनगर, हिंगोली, वाशिम, अकोला, तेलंगाना के आदिलाबाद और मध्य प्रदेश के खंडवा क्षेत्रों को कवर करता है।

– नवभारत लाइव के लिए छत्रपति संभाजीनगर से शफीउल्ला हुसैनी की रिपोर्ट

UNGA में संबोधन से पहले वर्ल्ड लीडर से एस जयशंकर की मुलाकात, खाड़ी संकट से उबरने की कवायद

राजभर के बंटवारे वाले बयान पर सपा सांसद की दो टूक, बोले- यह सिर्फ दिवास्वप्न, युवाओं के दम पर संवरेगा UP

IIT में क्यों टूट रही छात्रों की सांसें? 20 साल में 171 मौतें, क्या डिप्रेशन और तनाव से जूझ रहे हैं IITian

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में 105 बार चोरी हुई, CCTV से खुला राज; 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल करेगी SIT

जमुई छात्रा से छेड़खानी! वायरल VIDEO के बाद महिला आयोग सख्त; SP को दिए गिरफ्तारी के निर्देश