सीएम फडणवीस मटन पार्टी (pic credit; social media) 
औरंगाबाद

मीट बैन विवाद के बीच कल इस बड़े नेता के घर ‘मटन पार्टी’, CM फडणवीस को भी न्योता

Chhatrapati Sambhajinagar News: कुछ नगर पालिकाओं ने स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त पर मटन की बिक्री पर प्रतिबंध है। इस बीच इस बड़े नेता ने सीएम फडणवीस को अपने घर मटन पार्टी के लिए न्योता दिया है।

सोनाली चावरे

Meat Ban In Maharashtra: महाराष्ट्र की कुछ नगर पालिकाओं ने स्वतंत्रता दिवस पर मटन की दुकानें बंद करने के आदेश जारी किए हैं। यह मुद्दा अब काफी गरमा गया है। विपक्ष इस मुद्दे को लेकर काफी आक्रामक हो गया है।

राज्य की कुछ नगर पालिकाओं ने स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त पर मटन की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है, जिससे राज्य में  माहौल गरमा गया है। विपक्ष सरकार के इस फैसले को वापस लेने की मांग कर रहा है। विपक्ष ने इस फैसले के खिलाफ काफी आक्रामक रुख अपनाया है।

राष्ट्रवादी पार्टी शरद पवार गुट के विधायक जितेंद्र आव्हाड और शिवसेना ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने इस फैसले को लेकर सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उधर, मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने भी इस फैसले पर नाराजगी जताई है। राज ठाकरे ने सीधे तौर पर सवाल उठाया है कि यह कौन सा स्वतंत्रता दिवस है? क्योंकि स्वतंत्रता दिवस के दिन ही लोगों पर हमले हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने फैसला नहीं लेने की बात

राज ठाकरे ने कहा है कि सरकार या नगर निगम को यह तय करने का कोई अधिकार नहीं है कि किसी को क्या खाना चाहिए या क्या नहीं।उधर, इस पर सरकार की स्थिति स्पष्ट करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सरकार ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया। यह फैसला तत्कालीन कांग्रेस काल में लिया गया था।

इस बीच, छत्रपति संभाजीनगर नगर निगम ने भी इस दिन मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं और अब पूर्व सांसद इम्तियाज जलील ने आक्रामक रुख अपनाया है।

इम्तियाज जलील ने ट्वीट कर साधा निशाना

इम्तियाज जलील ने ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने कहा, "कल दोपहर 1 बजे मेरे आवास पर मटन पार्टी है। मैं उन सभी नगर पालिकाओं के आयुक्तों को अपनी पार्टी में आमंत्रित कर रहा हूं जिनके आयुक्तों ने मांस की बिक्री पर प्रतिबंध जारी किया है।"  जलील ने कहा मैं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी इस पार्टी में आमंत्रित कर रहा हूँ। यह पार्टी सिर्फ़ उन लोगों को आज़ादी का मतलब याद दिलाने के लिए आयोजित की जा रही है जो अभी तक आज़ादी का मतलब नहीं समझ पाए हैं,"

INDIA Alliance Protest Live: जंतर-मंतर पर सियासी रण; पुलिस हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां