छत्रपति संभाजी नगर (सौ. सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

Municipal Election: मनपा चुनाव मोड में प्रशासन, 6 हजार EVM यूनिट पहुंचीं; एफएलसी प्रक्रिया शुरू

Sambhaji Nagar: महानगरपालिका चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। मनपा को 4,000 बैलेट और 2,000 कंट्रोल यूनिट मिली हैं। एफएलसी के तहत पुराने डेटा को हटाकर मशीनें चुनाव के लिए तैयार की जा रही हैं।

अपूर्वा नायक

Sambhajinagar News In Hindi: महानगरपालिका चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां निर्णायक चरण में प्रवेश कर चुकी हैं।

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 दिसंबर तय है, जिसके बाद मतदान केंद्रवार मतदाता सूची सार्वजनिक की जाएगी। इसी क्रम में राज्य निर्वाचन आयोग से नगर निगम को 4,000 बैलेट यूनिट और 2,000 कंट्रोल यूनिट प्राप्त हुई हैं।

पुराने डेटा की पूरी तरह सफाई

मनपा प्रशासक एवं निर्वाचन अधिकारी जी. श्रीकांत ने बताया कि सभी मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग (FLC) शुरू कर दी गई है। इस प्रक्रिया के तहत बैलेट और कंट्रोल यूनिट में मौजूद पिछला पूरा डेटा हटाया जा रहा है, ताकि उपकरण चुनाव के लिए शत-प्रतिशत सुरक्षित और तैयार रहें। एफएलसी राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार पारदर्शी तरीके से की जा रही है।

29 प्रभाग, 115 पार्षद

शहर के 29 प्रभागों में 115 नगरसेवकों का चुनाव होना है। सुचारू चुनाव संचालन के लिए 9 निर्वाचन निर्णय अधिकारी कार्यालय कार्यरत कर दिए गए हैं। प्रशासनिक अमला नामांकन के बाद अगले चरण की तैयारियों में जुटेगा।

मतदाताओं को मिलेगा लाइव डेमो

चुनावी कार्यक्रम के अनुसार 3 जनवरी को मतदान केंद्रवार अंतिम मतदाता सूची जारी होगी। 15 जनवरी को मतदान और 16 जनवरी को मतगणना प्रस्तावित है। मतदाताओं में जागरूकता बढ़ाने के लिए बैलेट और कंट्रोल यूनिट के जरिए प्रत्यक्ष मतदान का प्रात्यक्षिक भी दिखाया जाएगा। प्रशासक जी. श्रीकांत ने भरोसा दिलाया कि मनपा चुनाव शांतिपूर्ण, निर्भय और पारदर्शी माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं अंतिम चरण में हैं।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट