रुफटॉप सोलार (सौ. सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

Marathwada के 46,688 घरों में अब शून्य बिजली बिल – पीएम सूर्यघर योजना का बड़ा असर!

PM Suryaghar Yojana के अंतर्गत घरों की छत पर सोलर पैनल स्थापित कर फ्री बिजली उपलब्ध करायी जा रही है। Marathwada के 8 जिलों में 46,688 घर सोलर की मदद से रोशन हो रहे हैं।

अपूर्वा नायक

Chhtarapati Sambhaji Nagar: प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत घरों की छतों पर सौर ऊर्जा पैनल स्थापित कर निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। मराठवाड़ा क्षेत्र में उक्त योजना को व्यापक समर्थन मिल रहा है। संभाग के आठ जिलों में अब तक 46,688 घरों में रोशनी बहाल की गई है।

नतीजतन, लाभार्थियों के बिजली बिल शून्य हो गए हैं। इन घरों में रुफटॉप सोलर सिस्टम से 173.91 मेगावॉट बिजली का उत्पादन हो रहा है। केंद्र सरकार की इस योजना के तहत तीन किलोवॉट तक की क्षमता वाले प्रोजेक्ट्स के लिए उपभोक्ताओं को 78,000 रुपए तक की सब्सिडी दी जाती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी में करोड घरों पर रुफटॉप सोलर सिस्टम लगाने व प्रति माह 300 यूनिट तक निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराने का लक्ष्य घोषित किया था। इसके तहत पूरे सूबे में 20 लाख घरों पर सोलर पैनल लगाने का उद्देश्य रखा गया है।

यह राष्ट्रीय परियोजना 75,000 करोड रुपए से अधिक की निवेश योजना है। सूत्रों ने बताया कि, जरूरत से अधिक बिजली उत्पादन होने पर उपभोक्ताओं का बिजली बिल शून्य हो जाता है व अतिरिक्त बिजली महावितरण को बेचकर आय अर्जित की जा सकती है। घरेलू उपभोक्ताओं को 2 किलोवॉट तक प्रति किलोवॉट 30,000 रुपए की सब्सिडी व 3 किलोवॉट तक अतिरिक्त एक किलोवॉट के लिए 18,000 रुपए का अनुदान उपलब्ध है।

मराठवाड़ा क्षेत्र में लाभार्थियों की संख्या

नांदेड मंडल 3,905, परभणी 3,929, हिंगोली 1,726, नांदेड परिमंडल 10,560, लातूर मंडल 7,264, बीड़ 3,702, धाराशिव 1,942, लातूर परिमंडल 12,908, छ संभाजीनगर शहर 13,571, छ संभाजीनगर ग्रामीण 5,339, जालना मंडल 4,310 व छ संभाजीनगर परिमंडल 23.220 कुल लाभार्थी (छ संभाजीनगर प्रादेशिक कार्यालय) - 46,688

रियायती दरों पर कर्ज होंगे उपलब्ध

इस योजना के लिए बैंकों के माध्यम से रियायती दरों पर कर्ज उपलब्ध है। 300 यूनिट तक बिजली उपयोग करने वाले घरों को निःशुल्क बिजली मिलेगी व अतिरिक्त उत्पादन भी से आय अर्जित की जा सकती है। महावितरण छ। संभाजीनगर प्रादेशिक कार्यालय के संयुक्त प्रबंध निदेशक आदित्य जीवने ने नागरिकों से योजना का लाभ लेने व अधिक जानकारी के लिए https://www.pm-suryaghar.gov.in/ वेबसाइट पर जाने की अपील की है।

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की BJP में एंट्री! OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह

BJP OBC मोर्चा की नई टीम का ऐलान, किसे मिला कौन सा पद? यहां देखें पूरी लिस्ट

रुपये के आगे ₹ का निशान कैसे आया? जानिए किसने बनाया भारतीय करेंसी का खास प्रतीक और क्या है इसकी कहानी

गालिब की कब्र...लखनऊ का अदब, SCO मीटिंग में पाक मंत्री ने अंग्रेजी से बनाई दूरी; शायरना अंदाज में दिया भाषण

सोना खरीदने से रोका था, अब दाम टूटे तो पीएम मोदी ने याद दिलाई अपनी अपील; जानें कीमतों में गिरावट की असली वजह