Sambhajinagar Financial Fraud ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

संभाजीनगर: मोबाइल बिजनेस में निवेश का झांसा, बड़े रिटर्न का लालच देकर लाखों की ठगी, नगर पुलिस की जांच शुरू

Sambhajinagar Mobile Business Scam: मोबाइल कारोबार में अधिक रिटर्न का लालच देकर नागरिकों से 38.59 लाख रुपए ठगने के मामले में पुंडलिक नगर पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

अंकिता पटेल

Chhatrapati Sambhajinagar Financial Fraud: छत्रपति संभाजीनगर मोबाइल व्यवसाय के नाम पर कई नागरिकों से लाखों रुपए ऐंठने के बाद रिटर्न नहीं देकर 38 लाख, 59,000 रुपए का चूना लगाने की घटना प्रकाश में आई है।

इस बारे में पुंडलिक नगर पुलिस थाने में श्रीकांत मलठणकर, पत्नी, बहन व रिश्तेदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराए जाने की खबर है। आर्थिक व्यवहार, डिजिटल सबूत व सह आरोपियों की भूमिका की जांच में पुलिस जुटी हुई है।

निरीक्षक अशोक भंडारे ने बताया कि धीरज रवींद्र सोनवणे की आरोपी श्रीकांत मलठणकर के साथ मोवाइल रिपेयरिंग के माध्यम से पहचान हुई। आरोपी ने आयात किए एप्पल व सैमसंग मोबाइल बिक्री से बड़ा मुनाफा मिलने अच्छा रिटर्न देने का लालच दिया।

योजना पर धीरज सोनवणे ने अलग-अलग तिथियों पर नकद, यूपीआई व बैंक हस्तांतरण के जरिए निवेश किया, धीरज ने कुल 11 लाख, 25,000 रुपए निवेश किए, इसमें से कुछ राशि फोन पे, कुछ एसबीआई बैंक खाते में आईएमपीएस के जरिए व कुछ राशि नकद दी गई।

पत्नी के खाते से व्यवहार संलिप्तता का शक

भंडारे ने कहा कि शिकायत में धीरज ने कहा कि निवेश लौटाने के व्यवहारों में आरोपी श्रीकांत मलठणकर की पत्नी स्वरा उर्फ मनीषा बागुल के फोन पे खाते से राशि दी गई।

दावा किया कि इस जालसाजी को दंपति ने मिलकर अंजाम दिया व पत्नी की भी सहभागिता है। भंडारे ने कहा कि सुरेश पवार ने 36.49 लाख रुपए निवेश किए है व 16.51 लाख रुपए मिलना शेष है।

राजू नगरकर ने 14.30 लाख रुपए निवेश किए हैं व इसमें से 11.92 लाख रुपए बकाया है। राजेंद्र ज्योतिषी ने 21.45 लाख रुपए निवेश किए है व 3.49 लाख रुपए मिलना अब तक बाकी है।

Jantar Mantar Protest LIVE: SIR को लेकर हंगामा, सौरभ भारद्वाज हिरासत में

AAP नेता सौरभ भारद्वाज हिरासत में, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में पहुंचे थे जंतर-मंतर

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान