मासिआ (सौ. सोशल मीडिया) 
औरंगाबाद

मराठवाड़ा के 43 उद्योगपति वियतनाम रवाना, इंडस्ट्री 4.0 और ऑटोमेशन पर फोकस

मसिआ के 43 उद्यमियों का प्रतिनिधिमंडल नेप्कॉन-वियतनाम' अंतरराष्ट्रीय औद्योगिक प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए वियतनाम रवाना हुआ है। ये कार्यक्रम 9 से 14 सितंबर तक आयोजित होने वाला है।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhaji Nagar News In Hindi: मराठवाड़ा एसोसिएशन ऑफ स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एंड एग्रीकल्चर (मसिआ) के 43 उद्यमियों का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष अर्जुन गायकवाड़ की अगुवाई में वियतनाम के लिए रवाना हुआ।

9 से 14 सितंबर तक के दौरे में यह प्रतिनिधिमंडल 'नेप्कॉन-वियतनाम' अंतरराष्ट्रीय औद्योगिक प्रदर्शनी में भाग लेने, आधुनिक तकनीक, इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन, ऑटोमेशन, आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन का अध्ययन करने के उद्देश्य से आयोजित है। मासिआ की इंटरनेशनल स्टडी टूर कमेटी के संयोजक राजेश विधाते ने बताया कि, यह दक्षिण-पूर्व एशिया का प्रमुख औद्योगिक प्रदर्शनी मंच है।

नई तकनीकों का प्रत्यक्ष मिलेगा अनुभव

इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग, एसएमटी तकनीक, रोबोटिक्स, ऑटोमेशन व इंडस्ट्री 4.0 सॉल्यूशंस जैसे अत्याधुनिक क्षेत्रों की नवीनतम प्रगति प्रदर्शित होती है। यह दौरा मराठवाड़ा के लघु व मध्यम उद्योगों के लिए अहम साचित होगा। अध्यक्ष गायकवाड़ ने कहा कि, अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में भागीदारी से उद्यमियों को नई तकनीकों का प्रत्यक्ष अनुभव मिलेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग, स्मार्ट ऑटोमेशन, ई-व्हेइकल्स, रोबोटिक्स व एआई आधारित उत्पादन प्रक्रियाएं जैसे तकनीकों के माध्यम से ही प्रतिस्पर्धा में बने रहना संभव है। इस दौरे से स्थानीय उद्योगों को उत्पादन क्षमता बढाने, निर्यात के नए अवसर प्राप्त करने व वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने की दिशा में बल मिलेगा।

नए व्यावसायिक संपर्क करेगा स्थापित

प्रतिनिधि मंडल अंतरराष्ट्रीय कंपनियों की मशीनरी व तकनीक का प्रत्यक्ष अवलोकन करने के साथ ही प्रात्यक्षिक देखेगा व नए व्यावसायिक संपर्क स्थापित करेगा। इसके जरिए स्थानीय उद्योग उत्पादन लागत घटाने, गुणवत्ता सुधारने में मदद होगी। मासिआ का मानना है कि मराठवाड़ा के उद्यमियों को केवल घरेलू बाजार तक सीमित न रहकर वैश्विक सप्लाई चेन का हिस्सा बनना चाहिए, प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष समेत पूर्व अध्यक्ष चेतन राऊत, सचिव दिलीप चौधरी, कोषाध्यक्ष सर्जेराव साळुंके, कार्यकारिणी सदस्य दुष्यंत आठवले, श्रीकांत सूर्यवंशी, स्टडी टूर कमेटी के संयोजक संग कुल 43 उद्यमी शामिल हैं।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन