प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
औरंगाबाद

छत्रपति संभाजीनगर: महावितरण का बड़ा एक्शन, फतियाबाद और पिसादेवी में 29 लोग बिजली चोरी करते धराए, केस दर्ज

Chhatrapati Sambhajinagar: महावितरण ने फतियाबाद और पिसादेवी क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर 29 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा है 4 लाख से अधिक के नुकसान की वसूली के लिए पुलिस में मामला दर्ज किया गया

रूपम सिंह

Mahavitran Electricity Theft Raid: छत्रपति संभाजीनगर जिले के फतियाबाद, पिसादेवी और गोपालपुर मांडकी गांवों में महावितरण द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में 29 लोग बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए। आरोपियों द्वारा चोरी की बिजली का बिल और जुर्माना जमा करने में टालमटोल करने पर उनके खिलाफ छावनी और चिकलठाणा पुलिस थानों में मामला दर्ज किया गया है।

महावितरण की इस सख्त कार्रवाई से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मचा है। मालीवाडा स्थित महावितरण के तत्कालीन सहायक अभियंता मोहम्मद अब्दुल हकीम तथा वरिष्ठ तकनीशियन नितीश पाल्हाल ने गंगापुर तहसील के फतियाबाद गांव में 2 अगस्त और 17 सितंबर 2024 तथा 3 अप्रैल और 12 जून 2025 को बिजली चोरी विरोधी अभियान चलाया था।

जांच के दौरान लक्ष्मण महादू भगत, शिवाजी मोतीराम गायकवाड, राजू नामदेव भास्कर, नवनाथ भानुदास शेलके, विनायक पाल्हाल, शिवनाथ देविदास शेलके, समीर अरुण टाकलकर, विजय गोपीचंद बनसोडे, नितीन जाधव, ताराबाई देशमुख, रामू देवराव आदमाने, सविता सोमनाथ सालुके, विठ्ठल जाधव, चैनसिंग कप्पुसिंग घुसिंगे, बबन अर्जुन जाधव, रघुनाथ दगडू सोनवणे,

बाबासाहेब तुकाराम पाल्हाल, दीपक गोरखनाथ खिल्लारे तथा भानुदास भाऊसाहेब शेलके सहित कई लोगों को बिजली चोरी करते हुए पाया गया। इन सभी ने कुल 10,414 यूनिट बिजली चोरी कर महावितरण को 2 लाख 34 हजार 370 रुपये का नुकसान पहुंचाया। आरोपियों ने बिजली चोरी का बिल और प्रत्येक पर लगाए गए 2 हजार रुपये के समझौता शुल्क का भुगतान नहीं किया, जिसके बाद सहायक अभियंता मोहम्मद अब्दुल हकीम की शिकायत पर छावनी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया।

महावितरण को 61 हजार का पहुंचाया नुकसान

हसुल ग्रामीण शाखा के सहायक अभियंता शेख फेरोज, प्रधान तकनीशियन शौकत शेख तथा वरिष्ठ तकनीशियन बलीराम पलसकर, रमेश चोरमारे, वी. आर. पट्टेकर और विठ्ठल धायगुडे ने 3 नवंबर 2025 को पिसादेवी के लक्ष्मी पार्क क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। इस दौरान कैलास भागाजी पंडित, संजय भुसारे (मालिक) और किरण सोमाजी दाभाडकर बिजली चोरी करते पाए गए।

इन आरोपियों ने 3,327 यूनिट बिजली चोरी कर महावितरण को 61 हजार 610 रुपये का नुकसान पहुंचाया। इसके अलावा इसी पथक ने 15 जनवरी तथा 14 और 15 जुलाई 2025 की गोपालपुर मांडकी में भी अभियान चलाया जांच में धर्माजी भागाजी म्हस्के, गणेश जनार्दन वाडेकर, मंदा विजय चंदनशिव, दुर्योधन वडेकर (मालिक), संजय कापसे (किरायेदार) और मोइनुद्दीन चांद शाह बिजली चोरी करते पाए गए।

इन आरोपियों ने कुल 6,413 यूनिट बिजली चोरी कर महावितरण को 1 लाख 15 हजार 874 रुपये का नुकसान पहुंचाया इस मामले में सहायक अभियंता शेख फेरोज की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ चिकलठाणा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

7 अक्टूबर को जनसेवा के 25 साल पूरे करेंगे PM नरेंद्र मोदी, BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने गिनाईं उपलब्धियां

Telangana BRS Protest: KTR-हरीश राव समेत BRS नेताओं पर FIR दर्ज, महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी का आरोप

PNB नकली नोट कांड: 17.29 करोड़ मामले में NIA की जांच तेज, मैनेजर की गिरफ्तारी के बाद नेटवर्क खंगाल रही एजेंसी

सत्य निकेतन हादसे में PG ऑपरेटर सुधांशु गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में सामने आया बिल्डिंग का पूरा कनेक्शन

झगड़ा लगा गए धीरेंद्र शास्त्री, बंगाल में नॉन वेज पर सियासी संग्राम, दिलीप घोष ने कांग्रेस की FIR पर उठाए सवाल