(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
औरंगाबाद

छत्रपति संभाजीनगर के डाकघरों में 16 बम धमाकों की ईमेल से धमकी, भारी पुलिस बल और BDDS तैनात

Bomb Threat News: छत्रपति संभाजीनगर में डाकघरों और पासपोर्ट कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। ईमेल में जहरीली गैस और RDX के इस्तेमाल का दावा किया गया था।

आकाश मसने

Chhatrapati Sambhajinagar Post Office Bomb Threat: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार को शहर के विभिन्न सरकारी कार्यालयों को एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें राज्य भर के पासपोर्ट कार्यालयों और डाकघरों को निशाना बनाने की बात कही गई थी। इस ईमेल के मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के हाथ-पांव फूल गए।

ईमेल में 16 बम धमाकों की दी गई चेतावनी

छत्रपति संभाजीनगर पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, अज्ञात प्रेषक द्वारा भेजे गए इस ईमेल में दावा किया गया था कि दोपहर 12:30 बजे डाकघर परिसरों में कुल 16 सिलसिलेवार बम विस्फोट होंगे। धमकी देने वाले ने यह भी उल्लेख किया था कि इन बमों में RDX और जहरीली साइनाइड गैस का इस्तेमाल किया गया है। ईमेल में सख्त चेतावनी देते हुए कहा गया था कि डाकघरों को तुरंत खाली करा लिया जाए, अन्यथा भारी तबाही होगी।

बम निरोधक दस्ते की गहन तलाशी

धमकी की गंभीरता को देखते हुए छत्रपति संभाजीनगर पुलिस और बम निरोधक दस्ते (BDDS) ने तुरंत मोर्चा संभाला। शहर के सभी मुख्य डाकघरों, विशेष रूप से बॉम्बे हाई कोर्ट की औरंगाबाद खंडपीठ परिसर स्थित डाकघर और जूनाबाजार क्षेत्र के मुख्य डाकघर में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। सुरक्षा घेरा मजबूत कर दिया गया और स्निफर डॉग्स की मदद से हर संदिग्ध वस्तु की जांच की गई।

अब तक क्या मिला?

पुलिस विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "हमारी टीमों ने हाई कोर्ट और मुख्य डाकघर सहित कई संवेदनशील स्थानों पर घंटों तलाशी ली है। राहत की बात यह है कि अब तक की जांच में कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ है।" शुरुआती जांच में यह किसी की शरारत या 'हॉक्स कॉल' (झूठी धमकी) लग रही है, लेकिन पुलिस कोई भी जोखिम नहीं लेना चाहती।

साइबर सेल अब उस ईमेल के आईपी एड्रेस (IP Address) को ट्रैक करने में जुटी है, जिसके जरिए यह धमकी भेजी गई थी। पुलिस का कहना है कि शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है और नागरिकों को घबराने की जरूरत नहीं है। हालांकि, सभी सरकारी इमारतों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

मानसून सत्र में 12 बिल पास, सिर्फ 19% काम, किरेन रिजिजू ने जताया दुख, कांग्रेस के नए सांसदों पर कही बड़ी बात

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: संसद का मॉनसून सत्र खत्म, दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित

संगीत और कला के दिग्गजों का सम्मान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 115 कलाकारों को दिए अकादमी पुरस्कार

Explainer: कैश कांड में जस्टिस यशवंत वर्मा दोषी करार, अब कैसे तय होगी सजा, किसके पास है अधिकार?

तिहाड़ से मुंबई नहीं लाया जा सकता अनमोल बिश्नोई! बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में पुलिस ने कोर्ट को बताई अड़चन