Maharashtra Food and Civil Supplies( Source: Social Media ) 
औरंगाबाद

गैस संकट के बीच सरकार का फैसला, ग्रामीण राशन कार्डधारकों को मिलेगा केरोसिन, सरकार की पहल

Sambhajinagar kerosene Supply Scheme: गैस संकट के बीच सरकार ने ग्रामीण राशन कार्डधारक को केरोसिन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। जिलों से मांग का आकलन मांगा गया व केरोसिन वितरण की योजना बनाई जा रही है

अंकिता पटेल

Maharashtra Food and Civil Supplies: छत्रपति संभाजीनगर गैस संकट को देखते हुए केंद्र व राज्य सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में राशन कार्ड धारकों को केरोसिन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।

इस संबंध में राज्य सरकार ने सभी जिला आपूर्ति अधिकारियों को गांव वार मांग का आकलन कर 2 से 3 दिनों के भीतर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। राज्य स्तर पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इस विषय पर समीक्षा की गई।

राशनिंग नियंत्रक एवं नागरिक आपूर्ति निदेशक चंद्रकांत डांगे को एलपीजी व केरोसिन के लिए राज्य नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जिन्होंने जिलावार अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक जानकारी मांगी है।

राज्य के लिए 3,744 किलोलीटर केरोसिन का कोटा जारी किया गया है, जिसके वितरण की योजना तैयार की जा रही है। इससे पहले 16 मार्च को भी एक बैठक में जिलों से राशन कार्डधारकों की संख्या, संभावित वितरण व प्रति व्यक्ति केरोसिन मात्रा को लेकर जानकारी जुटाई गई थी। इसके बाद रूपरेखा व दर नीति तय की जाएगी।

खुदरा डीलरों के लाइसेंस वैध

  • जिला आपूर्ति अधिकारी प्रवीण फुलारी ने बताया कि जल्द ही आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
  • गौरतलब है कि पिछले करीब एक दशक से केरोसिन वितरण बंद था, जिसके कारण इससे जुड़े टैंकर व मशीनरी अन्य उपयोगों में लग गए है।
  • राज्य में थोक, अर्ध-थोक व खुदरा डीलरों के वैध लाइसेंस है। हालाकि, अब केरोसिन टैंकरों का उपयोग पानी के परिवहन के लिए किया जा रहा है।
  • पुनः वितरण शुरू करने के लिए पूरी व्यवस्था को फिर से खड़ा करने की चुनौती सामने है।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां