छत्रपति संभाजीनगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान (फोटो नवभारत) 
औरंगाबाद

छत्रपति संभाजीनगर: जिजाऊ चौक से बलीराम पाटिल रोड तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, 24 ठेले जब्त, 51 अवैध शेड हटाए

Encroachment Drive: छत्रपति संभाजीनगर में जिजाऊ चौक से बलीराम पाटिल रोड तक मनपा ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर 24 ठेले जब्त किए और 51 अवैध शेड हटाए, यातायात हुआ सुचारु।

आलोक उमाकृष्ण

Encroachment Drive In Chhatrapati Sambhajinagar: शहर के व्यस्त जिजाऊ चौक से बलीराम पाटिल रोड तक फैले अतिक्रमण के खिलाफ मनपा ने शुक्रवार को विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। सड़क किनारे बनाए गए अवैध शेड और ठेलों के कारण लगातार यातायात बाधित होने की शिकायतों के बाद आयुक्त अमोल येडगे के निर्देश पर अतिक्रमण हटाओ विभाग ने यह अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान 24 ठेले जब्त किए गए, जबकि 51 अवैध शेड हटाकर पूरे मार्ग को अतिक्रमण मुक्त किया गया।

सुबह अचानक शुरू हुआ अतिक्रमण अभियान

अतिक्रमण विभाग के नियंत्रण अधिकारी संतोष वाहुले के नेतृत्व में सुबह अचानक अभियान शुरू किया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों और ठेला संचालकों ने विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन अधिकारियों ने पुलिस और कर्मचारियों की मौजूदगी में अभियान जारी रखते हुए सभी अतिक्रमण हटा दिए।

इसके बाद सड़क पूरी तरह खुल गई, जिससे यातायात सुचारु हुआ और वाहन चालकों को राहत मिली। अभियान में सहायक आयुक्त संजय सुरडकर, भवन निरीक्षक रविंद्र देसाई, प्राप्ति जाधव, अशोक कदम, नागरिक मित्र दल तथा अतिक्रमण हटाओ विभाग के कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद थे।

अवैध ठेलों व शेडों को जब्त किया

छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका प्रशासन ने बताया कि जिजाऊ चौक से बलीराम पाटिल रोड तक सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले फेरीवालों, दुकानदारों और ठेला संचालकों को पहले भी कई बार नोटिस और मौखिक चेतावनी दी गई थी। उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि सार्वजनिक सड़कों पर ठेले, स्टैंड, टेबल और अन्य सामान रखकर यातायात में बाधा उत्पन्न न करें। इसके बावजूद कई लोगों ने नियमों की अनदेखी जारी रखी, जिससे सड़क पर लगातार जाम की स्थिति बनी रही और आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

इसी कारण महानगरपालिका ने इस बार सख्त रुख अपनाते हुए अतिक्रमण हटाने और अवैध ठेलों व शेडों को जब्त करने की कार्रवाई की। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर के प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा। सार्वजनिक सड़कों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी जब्ती और निष्कासन की कठोर कार्रवाई की जाएगी।

– नवभारत लाइव के लिए छत्रपति संभाजीनगर से शफीउल्ला हुसैनी की रिपोर्ट

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी