छत्रपति संभाजीनगर, जेसीबी हादसा, (सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो) 
औरंगाबाद

छत्रपति संभाजीनगर: सड़क निर्माण के दौरान जेसीबी की चपेट में आए दुकानदार, मौके पर दर्दनाक मौत

Road Construction Mishap: छत्रपति संभाजीनगर के मुकुंदवाड़ी में सड़क निर्माण के दौरान जेसीबी के फावड़े की चपेट में आने से 55 वर्षीय किराना दुकानदार की मौत हो गई। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।

अंकिता पटेल

Sambhajinagar JCB Road Construction Accident: छत्रपति संभाजीनगर सड़क निर्माण कार्य के दौरान जेसीबी मशीन के फावड़े की चपेट में आने से 55 वर्षीय किराना दुकानदार की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा रविवार, 12 जुलाई को दोपहर 12:30 बजे मुकुंदवाड़ी क्षेत्र के स्वराज नगर में हुआ। प्रकरण में जेसीबी चालक अनिल लक्ष्मण राठौड़ (27, सावता मंगल कार्यालय के पास, चिकलथाना) खिलाफ के मुकुंदवाड़ी पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है।

JCB के फावड़े की चपेट में आने से दुकानदार की मौत

मृतक का नाम संजय पंढरीनाथ चौधरी (55, स्वराज नगर, मुकुंदवाड़ी) है। पुलिस ने बताया कि, रविवार दोपहर वे किराना दुकान के सामने बने चबूतरे पर खड़े थे। उसी समय उनके घर के सामने सड़क निर्माण जारी था।

इस दौरान जेसीबी (एमएच-20-सीएच-7642) चला रहे चालक ने लापरवाही से मशीन संचालित की, जिससे फावड़े का दांत चौधरी के बाएं पैर में जा लगा और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके पैर से अत्यधिक रक्तस्त्राव होने लगा। घटना देखकर पड़ोसी रवि पेरे ने संजय चौधरी के पुत्र दत्ता चौधरी को फोन कर सूचना दी।

चालक अनिल राठौड़ के खिलाफ केस दर्ज

दत्ता के कहने पर घायल को पहले निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें अगले इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर किया। हालांकि, एमजीएम अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने जांच-पड़ताल के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल में चौधरी के मित्रों, रिश्तेदारों, हितैषियों भीड़ उमड़ी। मौत की खबर सुनकर रिश्तेदारों का विलाप दिल दहला देने वाला था। दत्ता चौधरी की शिकायत पर जेसीबी चालक अनिल राठौड़ के खिलाफ केस दर्ज कर मुकुंदवाड़ी पुलिस ने जांच शुरू की है।

सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे आज सुबह कोर्ट में होंगे पेश, तिहाड़ भेजे जाने की संभावना

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे

कोलकाता में ममता बनर्जी पर जानलेवा हमले की कोशिश, हमलावर ने चाकू से किया अटैक- VIDEO

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए चुकाने होंगे लाखों रुपये, रामलीला मैदान से CBD ग्राउंड तक; देखें किसका कितना चार्ज