Chhatrapati Sambhajinagar Social Media Love Trap Case ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के चलते देहरादून से संभाजीनगर पहुंची युवती; पुलिस की मदद से सुरक्षित घर लौटी युवती

Instagram Friendship Scam: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के चलते देहरादून की एक युवती प्रेमी से मिलने संभाजीनगर पहुंच गई, लेकिन युवक ने फोन बंद कर दिया। पुलिस की मदद से उसे सुरक्षित घर भेजा गया।

अंकिता पटेल

Chhatrapati Sambhajinagar Social Media Love Trap Case: छत्रपति संभाजीनगर सोशल मीडिया में युवा पीढ़ी कुछ इस कदर उलझ गई है कि उसे अच्छे बुरे का कुछ भी आभास नहीं रहा और वह आंखें मूंदकर अनजान लोगों पर भरोसा कर रही है।

इसकी बानगी पर्यटननगरी में देखने मिली। इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती बाद में प्रेम में बदल गई व युक्ती प्रेमी से मिलने सीधे देहरादून से छत्रपति संभाजीनगर पहुंच गई।

प्रेमी बेवफा निकला व उसने अपना मोबाइल बंद कर दिया। गनीमत रही कि युवती किसी दरिंदे के हाथ नहीं लगी, अन्यथा इसकी इज्जत खतरे में पड़ जाती। प्रेमी से मुलाकात नहीं होने के चलते घबराई युवती को सेवाभावी संगठन और हसूल पुलिस की मदद से उसके घर सकुशल भेज दिया गया।

यह युवती हसूल पुलिस थाना क्षेत्र में अकेली घूमती हुई मिली। पुलिस ने पूछताछ कर उसे हसूल पुलिस थाने की निरीक्षक स्वाति केदार के सामने पेश किया।

निरीक्षक केदार ने करीब 2 घंटे तक पूछताछ की, परंतु उसने कोई जानकारी नहीं दी। महिला होने के चलते उसकी सुरक्षा को देखते हुए उसका पहले शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, घाटी में प्राथमिक किया गया, तदुपरांत उसे अस्थायी आश्रय के लिए हसूल स्थित माणुसकी वृद्ध सेवालय में रखा गया, वहां की संचालिका पूजा पंडित ने युवती को भरोसे में लेकर बातचीत करने पर उसने अपनी पूरी कहानी बताई।

भरोसे में लेकर प्रेमी ने युवती को दिया धोखा

इस कार्य में पुलिस निरीक्षक स्वाति केदार, पुलिस उपनिरीक्षक गणेश केदार, राकेश देशमुख, महिला हेड कांस्टेबल आशिफा पटेल, माणुसकी समूह के प्रा, शरद सोनवणे का अहम योगदान रहा। सोशल मीडिया के माध्यम से दुनिया भर के लोग एक-दूसरे से जुडते हैं, लेकिन ऐसे प्लेटफॉर्म पर बने रिश्तों पर पूरी तरह भरोसा करना जोखिम भरा हो सकता है। आगे बढ़ने से पहले पूरी जांच-पड़ताल करना जरूरी है, क्योंकि भरोसा कम दगा ज्यादा मिलता है।

इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

युवती का कहना था कि वह उत्तराखंड के देहरादून स्थित शमशेरगढ़ बालावाले गांव की निवासी है। कहा कि उसकी पहचान इंस्टाग्राम पर एक युवक से पहचान हुई थी बाद में उनकी दोस्ती प्रेम में तब्दील हो गई।

वह उसके प्रेम में पड़कर संभाजीनगर आ गई। युवक के अपना फोन बंद करने से न वह उससे संपर्क कर सकी और न पता भी जान सकी। शहर में कोई परिचित न होने के चलते वह बेहद घबरा गई थी।

यह भी पढ़ें:-

उधर, माणुसकी सामाजिक संगठन के सुमित पंडित की पत्नी पूजा ने युवती को प्रेम के चक्कर में नहीं पहने व अजनबी लोगों पर भरोसा नहीं करने की सलाह दी। इसके बाद वह घर लौटने के लिए राजी हो गई।

तदुपरांत माणुसकी टीम ने हर्सल पुलिस की मदद से चितित उसके परिवार से संपर्क करने पर उनके जान में जान आई। आर्थिक व्यवस्था कन उसे सुरक्षित घर भेजा गया।

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है