(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
औरंगाबाद

Mumbai-Delhi रूट पर इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल, यात्रियों की नाराजगी बढ़ी

Indigo की मुंबई और दिल्ली जाने वाली उड़ानें लगातार रद्द होने से यात्रियों में नाराजगी बढ़ी। सप्ताह में चौथी बार फ्लाइट कैंसिल होने पर यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhajinagar News In Hindi: इंडिगो एयरलाइंस की मुंबई व दिल्ली जाने वाली विमान सेवा किसी न किसी कारणों से नियमित रूप से रद्द होने का सिलसिला नियमित रूप से जारी है।

शुक्रवार, 7 नवंबर को ऑपरेशनल कारण के चलते पुनः मुंबई व दिल्ली विमान सेवाएं अचानक रद्द किए जाने से यात्री हलाकान हो गए। शनिवार की सुबह मुंबई जाने वाली पलाइट भी रद्द की गई है। इस तरह सप्ताह में फ्लाइट रद्द होने का यह चौथा मौका माना जा रहा है।

मुंबई जाने के लिए इंडिगो एयरलाइंस सेवा के अलावा यह कंपनी दिल्ली के लिए भी सेवा संचालित करती है। पर्याप्त प्रवासी होने के बावजूद इंडिगो मुंबई विमान सेवा बार-बार रद्द किए जाने से यात्रियों को अनंत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इंडिगो का मुंबई से आने वाला विमान रात 8.40 बजे शहर में आता है। इसके बाद फिर से 9.19 बजे हवाई जहाज मुंबई रवाना होता है।

कैंसिल होने का सिलसिला जारी

समझा जाता है कि यह हवाईजहाज शनिवार, 1 नवंबर को अचानक रद्द करने के बाद सोमवार, 3 नवंबर को भी यह सिलसिला जारी रहा। इंडिगो ने स्पष्ट किया कि ऑपरेशनल कारण के चलते विमान रद्द किया गया।

विमान रद्द होने की सप्ताह में तीसरी घटना में मुंबई व दिल्ली से शाम 6.15 बजे शहर में आने वाली व 6.55 बजे पुनः दिल्ली जाने वाला विमान अचानक रद्द किया गया, यह सूचना कई यात्रियों को हवाईअड्डे पर आने के बाद पता चली। इसके चलते उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया व उन्हें वैकल्पिक प्रबंध करने की नौबत आई।

Pargat Singh: परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वड़िंग की जगह संभालेंगे कमान

Kal Ka Mausam: 3 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली, UP, बिहार से नॉर्थ ईस्ट तक, जानें IMD का ताजा अपडेट

ज्ञानु नहीं तो नंदु का इस्तीफा लेंगे... अभिजीत दीपके ने दी PM मोदी के इस्तीफे की चेतावनी!

Jantar Mantar Protest: जंतर मंतर पर बवाल, सैकड़ों लोगों के किया गया डीटेन; आज दिन भर क्या-किया हुआ?

Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर हंगामा, आतिशी-योगेंद्र यादव समेत सैकड़ों लोग हिरासत में; देखें तस्वीरें