इंडिगो (सो. सोशल मीडिया) 
औरंगाबाद

Sambhaji Nagar: 7,000 यात्रियों की डिमांड रंग लाई, Indigo ने बंद फ्लाइट को किया रिस्टार्ट

Chhatrapati Sambhaji Nagar के चिकलथाना एयरपोर्ट से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट को यात्रियों का बेहतरीन प्रतिसाद मिल रहा है। 1 अक्टूबर से ये सुविधा दोबारा शुरू होने जा रही है।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhaji Nagar News: शहर के चिकलथाना हवाई अड्डे से हैदराबाद जाने वाली उड़ान, जो हर महीने में 7,000 यात्रियों का बड़ा रिस्पांस देती है। 70 प्रतिशत फुल रहने के बाद अचानक बंद होने से यात्रियों की नाराजगी अब दूर हो जाएगी।

1 अक्टूबर से यह सेवा फिर से शुरू होने पर उद्योग जगत ने अपनी खुशी का इजहार किया है। इंडिगो ने 1 जुलाई से इस सुबह की उड़ान सेवा को बंद करने का फैसला किया था। इसके पीछे परिचालन संबंधी कारण बताए गए थे। 1 जुलाई से 25 अक्टूबर तक यह उड़ान सेवा रद्द होने के कारण हैदराबाद के लिए केवल शाम की उड़ानें ही उपलब्ध थीं। हालांकि, स्थानीय नागरिकों व व्यापारियों ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के सामने यह मुद्दा उठाया था।

इंडिगो कंपनी द्वारा लिए गए इस फैसले के कारण पर्यटकों की संख्या में भी कमी आई थी। छत्रपति संभाजीनगर पर्यटन विकास प्रतिष्ठान (एटीडीएफ) की नागरिक उड्डयन समिति के अध्यक्ष सुनीत कोठारी ने कंपनी के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से इस फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की थी। अब यह अनुसरण सफल हो रहा है। लेकिन अब जब यह सेवा फिर से शुरू हो रही है, तो नई कनेक्टिविटी उपलब्ध होने की संभावना बढ़ गई है।

विमान व रेलवे अध्येता विलास चंद्र काबरा ने कहा है कि सरकार जनप्रतिनिधियों को इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है। कांग्रेस के बाद यह सरकार भी मराठवाड़ा का विकास नहीं कर पाई। जब तक हवाई और रेल सेवाएं नहीं बढ़ेगी, उपेक्षित मराठवाड़ा का कलंक नहीं मिटेगा, लेकिन यह सेवा स्वागत योग्य है।

साल 2024 में कुल यात्रियों की संख्या

जनवरी 2024 में यात्रियों की संख्या 7,45477.7 प्रतिशत, फरवरी में 7,037 -77.77 (प्रश)।, मार्च में 7,762-79.32 (प्रश), अप्रैल में 6,875-73.45 (प्रश)।, मई में 8,010-82.82 (प्रश)।, जून में 7,254-77.96 (प्रश), जुलाई में 7,540-77.96 (प्रश)।, अगस्त में 7,613-78.71 (प्रश)।, सितंबर में 7,123-76.10 (प्रश), अक्टूबर में 7,691-80.82 (प्रश)।, नवंबर में 8,395-89.69 (प्रश), दिसंबर में 8,705-90 (प्रश)। की वृद्धि हुई। जनवरी 2025 में 8,683 यात्री हैदराबाद पहुंचे। फरवरी में इस सेवा को 8,044 (यानी 92.08 (प्रश)), मार्च में 8,351 और अप्रैल में 8, 105 यात्रियों का प्रतिसाद मिला।

Jantar Mantar Protest LIVE: जंतर मंतर पर बवाल, 500 से अधिक लोग डीटेन; डीसीपी बोले- कुछ लोगों को चोटें आईं

सही कदम न उठाते तो पता नहीं क्या होता... पीएम मोदी ने की जांबाज पायलट कैप्टन स्मित की  प्रशंसा

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, SIT जांच से फॉरेंसिक ऑडिट तक, 5 अक्टूबर को होगी सुनवाई

आकाश आनंद ने फिर खेला बुआ कार्ड, मायावती से मांगी माफी, कहा- कभी किसी और पार्टी में नहीं जाऊंगा