छत्रपति संभाजी नगर (सौ. सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

Sambhajinagar में रिक्शा चालान मुहिम, 797 चालान, ₹9.66 लाख जुर्माना व 27 वाहन जब्त

Sambhajinagar में ट्रैफिक पुलिस ने विशेष ‘रिक्शा चालान मुहिम’ चलाकर एक दिन में 797 चालान काटे और ₹9.66 लाख जुर्माना लगाया। 27 वाहन जब्त किए गए। सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती बढ़ाई गई है।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhajinagar News In Hindi: शहर में बढ़ते यातायात उल्लंघनों पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शहर पुलिस ने बुधवार को विशेष 'रिक्शा चालान मुहिम' चलाकर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस उपायुक्त (वाहतूक) कार्यालय के निर्देश पर की गई।

इस कार्रवाई में एक ही दिन में 797 वाहन चालकों के विरुद्ध चालान काटते हुए कुल 9,66,000 का जुर्माना लगाया। इसके अलावा 27 वाहनी जुमाना को जब्त भी किया गया। साथ ही 3 लाख 67 हजार रुपए कार्रवाई करते ही वसूले गए।

यातायात विभाग के एसीपी सुभाष भुजंग ने बताया कि हाल ही में एक रिक्शा चालक ने यातायात पुलिस कर्मचारी के शरीर पर रिक्शा डालकर जान से मारने का प्रयास किया था।इस घटना के बाद शहर यातायात पुलिस ने सोमवार को रिक्शा चालकों के खिलाफ एक विशेष मुहिम चलायी।

इस मुहिम में यात्रियों व पुलिस कर्मचारियों के साथ अभ्रद व्यवहार करनेवाले रिक्शा चालकों पर कड़ी नजर रखकर सोमवार को कार्रवाई की गई। इसमें तेज रफ्तार से रिक्शा चलाना, सिग्नल तोड़ना, बेतरतीब ढंग से वाहन पार्क करना शिकायतों में भी वृद्धि हुई थी। इसे ध्यान में रखते हुए बुधवार को शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों पर एक साथ अभियान चलाया गया।

नियमों की अनदेखी से बढ़ रहीं हैं दुर्घटनाएं

एसीपी भुजंग ने बताया कि वाहतूक शाखा के पुलिस निरीक्षक सहित कई टीमों ने इस दौरान नियम तोड़ने बालों पर सख्ती से कार्रवाई की, पुलिस के मुताबिक यातायात नियमों की अनदेखी से लगातार दुर्घटनाएं हो रही थी। इसलिए इस विशेष अभियान की आवश्यकता महसूस की गई।

हेलमेट और सीट बेल्ट अनिवार्य

यह कार्रवाई प्रभारी पुलिस आयुक्त वीरेन्द्र मिश्र, उपायुक्त शर्मिष्ठा घारगे वालावलकर के मार्गदर्शन में एसीपी सुभाष भुजंग, पीआई अमोल देवकर, पीआई अविनाश आघाव, पीआई हरेश्वर घुगे, एपीआई सचिन मिरघे, एपीआई सुनिल कराले, पीएसआई विठ्ठल घोडके के अलावा यातायात के विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों ने पूरी की। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि से यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें और सुरक्षित वाहन चलाकर दुर्घटनाओं को रोकने में सहयोग दें।

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान

बिलासपुर में दो गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव, पत्थरबाजी में 5 घायल; 300 पुलिसकर्मी तैनात

विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस का मेगा प्लान! उत्तराखंड-गोवा में प्रियंका गांधी होंगी पार्टी का चेहरा

खड़गे के मंच शुद्धिकरण मामले पर भड़के राहुल, BJP-RSS पर बोला बड़ा हमला, धामी सरकार से की FIR दर्ज करने की मांग

सरकार खुद कर रही घोटाला... मोदी सरकार पर भड़के मुरली मनोहर जोशी, कहा- शिक्षा नीति में भ्रष्टाचार का बोलबाला