स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल (सौ. सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल का दिख रहा बुरा असर, 25 साल की महिला की मौत के बाद मचा हड़कंप

जालना शहर के स्त्री अस्पताल में डिलीवरी के दौरान एक 25 साल की युवती की मौत हो गई। हाल ही में इस शहर की हड़ताल में 270 नर्स, 120 डॉक्टर व 400 अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लिया।

अपूर्वा नायक

Chhtarapati Sambhaji Nagar News In Hindi: राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान के अंतर्गत कार्यरत 839 डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों के विभिन्न मांगों के समर्थन में 21 अगस्त से बेमियादी हड़ताल पर होने से स्वास्थ्य सेवा चरमरा गई है।

शहर के स्त्री अस्पताल में प्रसूति के दौरान एक 25 वर्षीय महिला की मौत से हड़कंप मच गया है। जिले के जिला अस्पताल, स्त्री अस्पताल, ग्रामीण अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व उपकेंद्रों में कुल 1,047 कर्मी कार्यरत हैं।इनमें से 839 कर्मी हड़ताल में हैं।

हड़ताल में 270 नर्स, 120 डॉक्टर व 400 अन्य स्वास्थ्यकर्मी भाग ले रहे हैं। जालना स्त्री अस्पताल में 54 कर्मियों में से 34 हड़ताल पर होने से सेवाओं का भार महज 20 कर्मियों पर है। इससे अस्पतालों में मरीजों की देखभाल प्रभाविता हो रही है व सीमित स्टाफ पर अतिरिक्त दबाव बढ़ गया है।जानकारी के अनुसार जिले के जिला अस्पताल, स्त्री अस्पताल, ग्रामीण अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व उपकेंद्रों में कर्मचारियों के आंदोलन मे शामिल होने पर अस्पताल में भर्ती मरीजो के देखभाल में परेशानी हो रही है।इसको लेकर मरिजनों ने नाराजगी जताई है।

समझौता नहीं होने पर बिगड़ सकते हैं हालात

स्वास्थ्य कर्मचारियों की इस हड़ताल से आम नागरिक बेहद परेशान है। मरीजों व उनके परिजनों का कहना है कि अगर जल्द सरकार और कर्मचारियों के बीच समझौता नहीं हुआ, तो हालात और गंभीर हो सकते हैं।

जालना महिला अस्पताल में कराया था भर्ती

परभणी जिले की जिंतूर तहसील की वाधी धानोरा गांव निवासी यशवंता राठोड़ (25) को प्रसूति के लिए 29 अगस्त की रात जालना स्त्री अस्पताल में भर्ती किया गया था।रात 10:30 बजे उसने एक बच्ची को जन्म दिया।हालांकि, प्रसव के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई।डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया, पर रात 11:30 बजे उसकी मौत हो गई।अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुदाम गवारे ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है।

BRICS Summit 2026 LIVE: नई दिल्ली घोषणा पत्र 2026 सर्वसम्मति से पारित, भारत की बड़ी सफलता

मातोश्री पहुंचीं DMK सांसद कनिमोझी! कांग्रेस से नाराजगी के कारण बदलेगा समीकरण? INDIA एलायंस में हलचल तेज

BRICS Summit: पीएम मोदी और वियतनामी पीएम की बैठक, डिफेंस, स्पेस और 25 बिलियन डॉलर के ट्रेड पर जोर

BRICS किसी के खिलाफ नहीं, UNSC में रिफॉर्म को अब टाल नहीं सकते; PM मोदी का दुनिया को संदेश

BRICS Summit 2026: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक