हज 2027, (फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)  
औरंगाबाद

हज यात्रियों को मिली बड़ी राहत: हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी, 24 जुलाई तक करें अप्लाई

Haj 2027 Online Application Deadline: हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज-2027 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 24 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे तक कर दी है। डिजिटल कुर्रा 30 जुलाई को होगा।

अंकिता पटेल

Chhatrapati Sambhajinagar Haj 2027 Online Application: छत्रपति संभाजीनगर हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत देते हुए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक आवेदक 24 जुलाई 2026 की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। समिति ने स्पष्ट किया है कि यह अंतिम विस्तार है और इसके बाद आवेदन की समय सीमा में किसी भी प्रकार की वृद्धि नहीं की जाएगी।

हज कमेटी ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार, देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की हज समितियों से प्राप्त अनुरोधों के बाद यह निर्णय लिया गया है। कई राज्यों में बड़ी संख्या में ऐसे आवेदक थे, जिनके पासपोर्ट अभी जारी होने की प्रक्रिया में हैं, जिसके कारण वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन नहीं कर सके थे। ऐसे आवेदकों को अवसर देने के लिए अंतिम तिथि बढ़ाई गई है।

30 जुलाई को होगा ऑनलाइन कुर्रा

हज कमेटी ने बताया कि हज-2027 के लिए ऑनलाइन कुर्रा (डिजिटल रैंडम चयन प्रक्रिया) का आयोजन 30 जुलाई 2026 को सुबह 11 बजे मुंबई स्थित हज हाउस में किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया का सीधा प्रसारण (लाइव स्ट्रीमिंग) हज कमेटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर किया जाएगा, ताकि देशभर के आवेदक चयन प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से देख सकें।

वेबसाइट पर जारी होगी चयन सूची

कुर्रा प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित और प्रतीक्षा सूची (वेटिंग लिस्ट) में शामिल सभी आवेदकों की सूची हज कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी। इसके अलावा चयनित आवेदकों को एसएमएस के माध्यम से भी सूचना भेजी जाएगी।

10 अगस्त तक जमा करनी होगी अग्रिम राशि

हज कमेटी ने निर्देश दिया है कि प्रारंभिक रूप से चयनित प्रत्येक आवेदक को 10 अगस्त 2026 तक 1,52,300 रुपये की अग्रिम हज राशि जमा करनी होगी। निर्धारित समय में राशि जमा नहीं करने पर चयन प्रभावित हो सकता है।

साथ ही सभी राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश हज समितियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार करें तथा 25 जुलाई 2026 तक सभी प्राप्त आवेदनों की जांच और कवर तैयार करने की प्रक्रिया पूरी करें।

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर