संजय शिरसाट (फाइल फोटो) 
औरंगाबाद

मंत्री शिरसाट का संदेश, अच्छा काम करने पर पुरस्कार खुद मिलते हैं, संभाजीनगर में विकास की मिसालें

महाराष्ट्र के पालक मंत्री संजय शिरसाट ने छत्रपति संभाजी नगर में एक कार्यक्रम के दौरान एक अहम बात कही है। उन्होंने कहा है कि अगर आप अच्छा काम करते हैं, तो आपको पुरस्कार अपने आप मिल जाता है।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhaji Nagar News In Hindi: समाज कल्याण व पालक मंत्री संजय शिरसाट ने कहा कि अच्छा काम करने पर अपने आप पुरस्कार मिलते हैं। यही नहीं, अच्छा काम करने पर आप हमेशा लोगों के दिल में बने रहते हैं।

आदर्श गांव के पाटोदा के पूर्व सरपंच भास्कर पेरे पाटील ने भी बेहतरीन कार्य के बूते ऐसी पहचान बनाई है। शहर के तापड़िया नाट्यगृह में मुख्यमंत्री समृद्ध पंचायत राज अभियान कार्यशाला के उद्घाटन के अवसर पर मंत्री शिरसाट बोल रहे थे। इस अवसर पर डॉ भागवत कराड़, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंकित, प्रकल्प संचालक अशोक शिरसे, पंचायत विभाग के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंद्रहार ढोकणे, यशदा के मास्टर ट्रेनर सतीश वानखेड़े प्रमुखता से उपस्थित थे।

पालक मंत्री शिरसाट ने कहा कि, गड़‌चिरोली जैसे दुर्लभ इलाके से आने वाले एक अध्यापक ने विद्यार्थियों को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की सैर कराई। काम करते समय पहले विरोध ही किया जाता है। विकास करते समय विरोध बर्दाश्त करना पड़ता है और लोग उसे लंबे समय तक याद रखते हैं। पाटोदा में पुल नहीं होने से पूर्व सरपंच पेरे पाटील ने पहले वहां लाश जलाई और बाद में यह कार्य पूर्ण किया।

MP-MLA गांव लें गोद : कराड़

सांसद डॉ भागवत कराड़ ने कहा कि, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, ग्राम विकास मंत्री जयकुमार गोरे व ग्राम विकास विभाग के सचिव एकनाथ डवले ने गांव को बेहतर रखने के लिए योजनाएं कायर्यान्वित की व सूचना पुस्तिका भी उपलब्ध कराई। जिले के कुल 14 विधायकों व सांसदों को एक-एक गांव दत्तक लेने व भास्कर पेरे पाटील को जिले में समय देने की सलाह भी दी। इन्होंने किए परिश्रम कार्यक्रम की सफलता के लिए विस्तार पंचायत अधिकारी मंगेश कुंटे, सहायक प्रशासन अधिकारी संजय दारवंटे, भगवान काले, सुरेश कापसे, संतोष राठौड़, सुरेश काल, सज्जन देशपांडे, उज्ज्वला थोटे, सुरेखा रोडे, छाया शेलके ने परिश्रम किए।

जनप्रतिनिधि खर्च करें अपनी निधि

शिरसाट ने कहा कि उन्होंने नगरसेवक रहते समय पद्मपुरा में अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा बनाई, जो 100 वर्षों तक टिकी रहेगी। जब तक प्रतिमा रहेगी, उनका नाम रहेगा, जब हम ईमानदारी से काम करते हैं, उसका प्रस्तुतिकरण भी होना चाहिए, जनप्रतिनिधियों को उन्हें मिलने वाली निधि खर्च करनी चाहिए।

BRICS Summit: पीएम मोदी और मिस्र के राष्ट्रपति अल सिसी में द्विपक्षीय वार्ता, नई दिल्ली घोषणापत्र पर लगी मुहर

Siddiq Ahmed Death: असम के पूर्व मंत्री सिद्दीक अहमद का निधन, 63 साल की उम्र में कैंसर से हारी जंग

BRICS Summit 2026 LIVE: PM नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की

AMU इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस: स्मार्ट एनेस्थीसिया-AI तकनीक से सुरक्षित होगी सर्जरी, विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव

BRICS समिट पर ग्लोबल मीडिया की नजर, PM मोदी की कूटनीति की चर्चा, कहा- मुश्किल समय में भारत की सफल अध्यक्षता