Chhatrapati Sambhajinagar Fulambri Bicycle Distribution Event ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

छत्रपति संभाजीनगर: फुलंब्री में 120 जरूरतमंद विद्यार्थियों को मिली निःशुल्क साइकिलें

Sambhajinagar Social Event: फुलंब्री में जगद्गुरु नरेंद्राचार्यजी की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में 120 जरूरतमंद विद्यार्थियों को निःशुल्क साइकिलें वितरित की गईं।

अंकिता पटेल

Chhatrapati Sambhajinagar Fulambri Bicycle Distribution Event: छत्रपति संभाजीनगर जिले केफुलंब्री क्षेत्र में महसोबा मंदिर के पास - जालना रोड चौक पर शनिवार को जगदुरु श्रीमत रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी की उपस्थिति में समस्या मार्गदर्शन कार्यक्रम -उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर उनकी प्रेरणा से सामाजिक पहल करते हुए 120 विद्यार्थियों को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन दो दिनों तक किया जा रहा है और रविवार को भी यह कार्यक्रम जारी रहेगा।

कार्यक्रम के पहले दिन आसपास के जिला परिषद विद्यालयों में अध्ययन करने वाले आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद विद्यार्थियों को साइकिलें प्रदान की गई।

साइकिल मिलने से विद्यार्थियों में काफी उत्साह और खुशी का वातावरण देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे बच्चों को विद्यालय आने जाने में सुविधा होगी और शिक्षा के प्रति उनका उत्साह भी बढ़ेगा। इस अवसर पर कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।

मंत्री अतुल सावे सहित अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में पालक मंत्री तथा सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाठ, ओबीसी विकास मंत्री अतुल सावे, सांसद संदीपान भुमरे, जिलाधिकारी दिलीप स्वामी, सांसद कल्याण काले, विधायक संजना जाधव, विधायक अनुराधा चव्हाण, पूर्व केंद्रीय मंत्री भागवत कराड, शिवसेना नेता चंद्रकांत खैरे, महापौर समीर राजूरकर, मनपा स्थायी समिती सभापती अनिल मकरीये, सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और नागरिक मौजूद थे। कार्यक्रम के लिए भव्य मंच तैयार किया गया था तथा आकर्षक संतपीठ भी स्थापित की गई थी। पूरे आयोजन में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य समाज में शिक्षा और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं।

Fatehpur House Collapse: संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान ढहा, 10 से ज्यादा लोग मलबे में दबे

मास्को में गरजे प्रो. धीरज सिंह: बोले- वैश्विक शासन को दिशा दिखा रहा है भारतीय लोकतंत्र और नागरिक समाज

CEC ज्ञानेश कुमार के घर पर हंगामा, पिता बोले- गद्दार लिखने वालों के खिलाफ कराऊंगा FIR

CEC विवाद में नया मोड़! ज्ञानेश कुमार के घर पर कांग्रसियों ने लिखा गद्दार, गरमाई सियासत

दिल्ली में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, डबल पार्किंग चार्ज से 50% वर्क फ्रॉम होम तक; जानें नए नियम