फर्जी आईएएस कल्पना भागवत (सोर्स: सोशल मीडिया) 
औरंगाबाद

फर्जी IAS कल्पना भागवत केस में नया खुलासा, प्रेमी अशरफ गिरफ्तार, जासूसी और विदेशी कनेक्शन आया सामने

Kalpana Bhagwat Fake Ias Case: छत्रपति संभाजीनगर की फर्जी IAS कल्पना भागवत मामले में पाकिस्तान-अफगान कनेक्शन उजागर हुआ। दिल्ली से प्रेमी अशरफ व फर्जी OSD डिम्पी हरजाई गिरफ्तार हुआ।

आकाश मसने

Ashraf Khil Arrest News: छत्रपति संभाजीनगर के फर्जी आईएएस अधिकारी कल्पना भागवत मामले में नया खुलासा हुआ है। पाकिस्तान में रहने वाले प्रेमी के भाई को भारत में प्रवेश दिलाने के लिए उसने प्रयास करने की बात पुलिस जांच में आई है। प्रकरण में दो देशों का संबंध आने से जांच कार्य में एनआईए की मदद लेने की संभावना जताई जा रही है।

इस बीच दिल्ली से हत्थे चढ़ा कल्पना का प्रेमी मोहम्मद अशरफ खिल (24) व फर्जी ओएसडी डिम्पी देवेंद्रकुमार हरजाई (30) को 9 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश प्रथम वर्ग न्यायदंडाधिकारी एसडी जवलगेकर ने शनिवार को दिया।

पांच सितारा होटल गिरफ्तार हुई थी फर्जी आईएएस

छत्रपति संभाजीनगर में खुद का घर होने के बावजूद 6 महीनों से शहर के जालना रोड स्थित पांच सितारा होटल में रही कल्पना भागवत को 22 नवंबर को दबोचा गया है। कल्पना के मोबाइल की जांच करने पर अफगानिस्तान, पाकिस्तान व दिल्ली के फर्जी ओएसडी कनेक्शन सामने आया है, सिडको पुलिस ने 27 नवंबर को दिल्ली से कल्पना का प्रेमी अशरफ व फर्जी ओएसडी डिम्पी हरजाई को दबोचा।

कल्पना भागवत जासूसी मामला

कल्पना भागवत का मित्र 2017 में भारत में आने व उसके तालिबान व अफगानिस्तान के सीमावर्ती क्षेत्र में रहने का खुलासा हुआ है। अशरफ को पांच भाइयों के अलावा मां व एक बहन हैं। अशरफ के एक भाई के बहन संग दिल्ली के हजरत निजामोद्दीन क्षेत्र में रहने की खबर है। अशरफ खिल का एक भाई अदीब यामा पाकिस्तान के इस्लामाचाद शहर में रहने की बात सामने आई है।

यही नहीं, अशरफ की मां व एक भाई के अफगानिस्तान में निवास होने की बात पता चली है। एक वकील भाई की अफगानिस्तान में हत्या होने की बात सामने आई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ओएसडी अभिषेक चौधरी के नाम से फर्जीवाड़ा करने वाला आरोपी डिम्पी हरजाई वकील व दिल्ली के पालम क्षेत्र का निवासी हैं। कल्पना के मोबाइल में उसके फोटो मिले हैं।

BRICS Summit 2026 LIVE: नई दिल्ली घोषणा पत्र 2026 सर्वसम्मति से पारित, भारत की बड़ी सफलता

मातोश्री पहुंचीं DMK सांसद कनिमोझी! कांग्रेस से नाराजगी के कारण बदलेगा समीकरण? INDIA एलायंस में हलचल तेज

BRICS Summit: पीएम मोदी और वियतनामी पीएम की बैठक, डिफेंस, स्पेस और 25 बिलियन डॉलर के ट्रेड पर जोर

BRICS किसी के खिलाफ नहीं, UNSC में रिफॉर्म को अब टाल नहीं सकते; PM मोदी का दुनिया को संदेश

BRICS Summit 2026: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक