ड्रोन कंपनी, निवेश ठगी, (सोर्स: सोशल मीडिया)  
औरंगाबाद

ड्रोन कंपनी में 15% मासिक रिटर्न का झांसा: छत्रपति संभाजीनगर में पूर्व सैनिक से 2 करोड़ की ठगी का मामला उजागर

Sambhajinagar Investment Scam: ड्रोन कंपनी में 15% मासिक रिटर्न का लालच देकर पूर्व सैनिक व उनके रिश्तेदारों से करीब 2.37 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मुकुंदवाड़ी पुलिस में केस दर्ज हुआ है

रूपम सिंह

Sambhajinagar Drone Company Fraud: छत्रपति संभाजीनगर ड्रोन निर्माण करने वाली कंपनी में निवेश करने पर हर माह 15 फीसदी रिटर्न मिलने का लालच देकर एक पूर्व सैनिक व उनके रिश्तेदारों से 2 करोड़, लाख, 37 78, 550 रुपये का चूना लगाने की घटना प्रकाश में आई है। प्रकरण में कोल्हापुर के जलील किरनगी, सचिन झेपले, वैभव खामकर, सुशांत फडणीस व शिल्पा फडणीस के खिलाफ मुकुंदवाड़ी पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है।

ड्रोन कंपनी में निवेश का झांसा देकर 15% रिटर्न का लालच, ठगी का आरोप

पुलिस उपनिरीक्षक प्रशांत पासलकर ने बताया कि मुकुंदवाड़ी निवासी किशोर बरडंवाल (54) को वर्ष 2021 में कंपनी में निवेश करने पर अच्छा मुनाफा मिलने की जानकारी मिलने के बाद वे रिश्तेदार पवनकुमार पवार संग जुलाई 2021 में कोल्हापुर स्थित 'के टू जेड' कंपनी के कार्यालय पहुंचे। सचिन व वैभव ने स्वयं को संचालक बताते हुए कहा कि ड्रोन कंपनियों व आईएफडी पैनल का निर्माण करती है। उत्पादों की बाजार में मांग होने व निवेशकों की जरूरत बताते हुए निवेश पर हर माह 15 प्रश रिटर्न देने का वादा भी किया। किरनगी व सुशांत ने भी निवेश करने व स्वयं की कंपनी बनाने की सलाह दी।

शेयर खरीदने का दिया प्रस्ताव

पासलकर ने बताया कि निवेश पर मिलने वाला रिटर्न 19 अक्टूबर 2023 के बाद बंद होने के बाद शिल्पा से पूछताछ करने पर आरोपियों ने 'नेक्स्ट विजन' नामक नई कंपनी शुरू करने व उसके जरिए भुगतान की जानकारी दी।

किरनगी ने शालिनी सहकारी बैंक का अधिग्रहण करने व उसमें 55।80 लाख रुपये के शेयर खरीदने का प्रस्ताव दिया बरडंवाल के इनकार करने पर निवेश राशि बैंक की सदस्यता के उपयोग में लाने की बात कही गई व शहर में बैंक की शाखा देने का भी लालच दिया गया, विश्वास बनाए रखने किरनगी ने 30 लाख व सुशांत ने 20 लाख रुपये के वेक दिए, पर भुगतान नहीं किया।

7 साल बाद भारत आ रहे चीन के राष्ट्रपति, 2019 की PM मोदी-शी जिनपिंग मुलाकात से अब तक क्या कुछ बदला?

BRICS Summit 2026: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक क्या रहेगा बंद? स्कूल, दफ्तर से मेट्रो तक, जानें पूरा अपडेट

महाराष्ट्र के नांदेड़ में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक की टक्कर, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

बंगाल में सत्ता बदलते ही अडानी की एंट्री, जल्द शुरू होंगे ये 3 बड़े प्रोजेक्ट्स; जानें पूरी डिटेल

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?