ACB का एक्शन (सोर्स: नवभारत फोटो) 
औरंगाबाद

DPC बैठक से सीधे घर पहुंचे और पड़ा ACB का छापा, 45 लाख रुपये की रिश्वत लेते वन अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

DPC Meeting Nagpur: DPC बैठक के तुरंत बाद ACB का बड़ा एक्शन! वृक्षारोपण बिल व निलंबन वापसी के नाम पर 45 लाख की रिश्वत लेते वरिष्ठ वन अधिकारी गिरफ्तार। 40 लाख के डमी नोट बरामद।

गोरक्ष पोफली

DPC Meeting Exit ACB Trap: उपमुख्यमंत्री एवं बीड जिले की पालक मंत्री सुनेत्रा पवार की अध्यक्षता में जिला नियोजन समिति (डीपीसी) की बैठक में शामिल होने के कुछ ही घंटे बाद सामाजिक वन विभाग के विभागीय वन अधिकारी श्रीनिवास लखमावार भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के जाल में फंस गए। एसीबी ने उनके निवास पर छापा मारकर 45 लाख रुपये की रिश्वत स्वीकार करते समय रंगेहाथ गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई ने प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा दिया है।

सूत्रों के अनुसार श्रीनिवास लखमावार पहले जिला नियोजन समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक समाप्त होने के बाद वह अपने निवास पहुंचे, जहां पहले से योजना बनाकर पहुंची एसीबी टीम ने उन्हें रिश्वत की रकम स्वीकार करते ही दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान पूरे घटनाक्रम की विधिवत पंचनामा प्रक्रिया पूरी की गई।

किन कामों के बदले मांगी गई थी रिश्वत

आरोप है कि वर्ष 2025-26 के वृक्षारोपण कार्यों के बिल मंजूर करने, कर्मचारियों का बकाया वेतन जारी कराने तथा निलंबन संबंधी कार्रवाई वापस लेने के एवज में 45 लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत मिलने के बाद 29 जुलाई को छत्रपति संभाजीनगर एसीबी ने मामले का सत्यापन किया और उसके बाद जाल बिछाकर कार्रवाई की।

45 लाख की रकम में केवल पांच लाख असली

एसीबी की कार्रवाई में कुल 45 लाख रुपये की राशि दिखाई गई, जिसमें पांच लाख रुपये असली नोट थे, जबकि 40 लाख रुपये डमी (मनोरंजन बैंक) के नोट थे। जैसे ही आरोपी अधिकारी ने रकम स्वीकार की, एसीबी टीम ने उन्हें मौके पर ही हिरासत में ले लिया।

जांच तेज, बीड पहुंचीं एसीबी अधीक्षक

मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। छत्रपति संभाजीनगर एसीबी की अधीक्षक माधुरी कांगणे भी जांच के लिए बीड पहुंच गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और रिश्वत प्रकरण से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल होगी।

प्रशासनिक तंत्र में मचा हड़कंप

एक वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ इतनी बड़ी कार्रवाई के बाद जिले के प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है। चर्चा है कि यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश मानी जा रही है और आने वाले दिनों में ऐसे मामलों पर और कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

– नवभारत लाइव के लिए छत्रपति संभाजीनगर से शफीउल्ला हुसैनी की रिपोर्ट

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह