जिला परिषद शिक्षक (AI Generated Photo) 
औरंगाबाद

Chhatrapati Sambhajinagar: राज्य शिक्षक परिषद ने सरकार को भेजा ज्ञापन, हजारों पद खाली

State Teachers Council ने प्राथमिक शिक्षकों की लंबे समय से अटके प्रमोशन तुरंत शुरू करने की मांग की है। सुप्रीम कोर्ट के TET फैसले के बाद जिलों ने प्रक्रिया रोक दी थी, जिससे हजारों पद खाली है।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhajinagar News In Hindi: राज्य शिक्षक परिषद प्राथमिक विभाग ने राज्य सरकार से प्राथमिक शिक्षकों की बिना बताए रुकी हुई पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने संग अन्य मांगें राज्य के मुख्य सचिव व शालेय शिक्षा व ग्राम विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव को ज्ञापन भेजकर की हैं।

महाराष्ट्र स्टेट टीचर्स काउंसिल के राजेश सुर्वे, राज्य कोषाध्यक्ष प्रकाश चतरकर, राज्य कार्याध्यक्ष भरत मड़के ने ज्ञापन में कहा कि राज्य में सेवा वरिता के आधार पर भरे जाने बाले -विस्तार अधिकारी शिक्षा, केंद्र प्रमुख व उच्य श्रेणी प्रधानाचार्य के हजारों पद लंबे समय से खाली हैं।

सरकार के 150 दिन के एक्शन प्रोग्राम में कई जिलों ने यह प्रक्रिया शुरू की थी, जो साल में कम से कम दो बार होने की उम्मीद है। प्रतिनिधिमंडल ने याद दिलाया कि कुछ जिलों में यह प्रक्रिया सालों से लागू नहीं को गई है।

1 सितंबर 2025 को शिक्षक पात्रता परीक्षापर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के वाद सभी जिला परिषदों ने एकतरफा तौर पर पदोन्नति प्रक्रिया को रोक दिया है। कुछ जिलों में किए गए पदोन्नति भी खारिज कर दिए गए हैं।

सेवानिवृत्ति के मुहाने पर ऐसा करना अनुचित

ज्ञापन में कहा गया है कि सरकारी स्तर से अधिकारिक निर्देश आए बगैर यह प्रक्रिया रोकना गलत है। इस फैसले के खिलाफ कई राज्यों व शिक्षक संगठनों के रिव्यू पिटीशन फाइल करने से इस पर जो अंतिम फैसला आएगा, वह सभी पर लागू होगा।

ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि सेवानिवृत्ति की कगार पर खड़े वरिष्ठ शिक्षक को पदोन्नति से दूर रखना अनुचित है। सरकार से पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने के लिए निर्देश जारी करने का अनुरोध किया गया।

Delimitation Bill: संसद सत्र से पहले PM मोदी की दो टूक, महिला आरक्षण बिल पर पीछे नहीं हटेगी सरकार

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर अब तक क्या हुआ? आज क्या होगा, संसद में कब आएगा नया बिल?

भारत में 50 साल बाद हो रहा परिसीमन; जानें अब तक कितनी बार हुआ डिलिमिटेशन, कब-कब बढ़ीं लोकसभा की सीटें

संसद विशेष सत्र 30 नवंबर: परिसीमन विधेयक पर क्या है मोदी सरकार की रणनीति?

परिसीमन विधेयक पर विपक्ष की प्रेस कॉन्फ्रेंस, खरगे ने डिलिमिटेशन को लोकतंत्र पर बड़ा खतरा बताया