( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

सीएसएन फर्स्ट ने महापौर राजूरकर का किया सम्मान, 7 वर्टिकल्स के साथ शहर विकास का रोडमैप पेश

Chhatrapati Sambhajinagar CSN First App: सीएसएन फर्स्ट ने महापौर समीर राजूरकर का सम्मान कर 21 विषयों पर अपेक्षा नाम सौंपा। शहर विकास के 7 वर्टिकल्स का रोडमैप और एआई आधारित मोबाइल ऐप प्रस्तुत किया गया।

अंकिता पटेल

Chhatrapati Sambhajinagar City Infrastructure: छत्रपति संभाजीनगर शहर नागरिक मंच सीएसएन फर्स्ट की ओर से नवनियुक्त महापौर समीर राजूरकर का सम्मान किया गया, इस मौके पर मनपा आयुक्त जी. श्रीकांत व भाजपा शहराध्यक्ष किशोर शितोले प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

शहर के सर्वांगीण विकास के लिए प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में राम भोगले, ऋषी बागला, मानसिंग पवार, बीएस खोसे, विवेक देशपांडे, मुकुंद कुलकर्णी, प्रीतीश चटर्जी समेत सीएसएन फर्स्ट के सदस्य व शहर के नागरिक मौजूद थे।

मनपा को 21 विषयों पर आधारित 'अपेक्षा नाम' भी सौंपा गया, साथ ही आगामी पांच वर्षों के लिए सिटी इन्फ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, क्लीन एंड ग्रीन, शिक्षा, खेल व युवा सहभाग, सिटी ब्रांडिंग व सीएसएमआरडीए जैसे सात प्रमुख वर्टिकल्स का रोडमैप प्रस्तुत किया गया।

एआई आधारित 'सीएसएन फर्स्ट' नागरिक मोबाइल ऐप का प्रोटोटाइप भी पेश किया गया। 'डिस्कवर छत्रपति संभाजीनगर रोल प्रतियोगिता की भी घोषणा की गई, जिसका उद्देश्य शहर के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक स्थलों को प्रोत्साहित करना है।

सीएसएन फर्स्ट के अध्यक्ष रितेश मिश्रा ने शहर में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान आईआईटी कैंपस स्थापित करने की मांग रखी, उन्होंने कहा कि मराठवाड़ा शिक्षा व उद्योग के क्षेत्र में सक्षम होने के बावजूद यहां राष्ट्रीय स्तर की केंद्रीय तकनीकी संस्था का अभाव है।

आईआईटी से इस क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि शहर में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावित हैं, जिससे 2 से 3 लाख रोजगार सृजित होने की क्षमता है, जिनमें लगभग 50 हजार तकनीकी नौकरियां होंगी, राजूरकर ने कचरा प्रबंधन व जल समस्या को प्राथमिकता से हल करने की आवश्यकता जताई।

पर्यटननगरी को कर देंगे चकाचकः जी. श्रीकांत

रितेश मिश्रा ने कहा कि मनपा की छवि सुधारने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे व नागरिकों को सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए, श्रीकांत ने कहा कि अब नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सहयोग से शहर को अधिक सुंदर बनाया जा सकेगा।

वहीं शितोले ने पारदर्शी व भ्रष्टाचारमुक्त प्रशासन का आश्वासन दिया। 'शहर के विकास से ही देश का विकास मुमकिन है' की भूमिका के साथ सीएसएन फर्स्ट ने प्रशासन के साथ समन्वय से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

PM मोदी के 25 साल और 2029 का मेगा प्लान: नई जिम्मेदारियों की रूपरेखा होगी तैयार, क्या बदल जाएगी BJP की चाल?

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें, संगठन और चुनावी रणनीति पर मंथन

चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रदर्शन, वित्त मंत्री हरपाल चीमा के घर का घेराव, 180 शिक्षक हिरासत में लिए गए

वकील कॉकरोच नहीं हो सकता... मनन मिश्रा का CJP और AAP को दो टूक जवाब, कहा- दम है तो चुनाव लड़ो

तीन भाषा नीति पर सुप्रीम कोर्ट ने CBSE को दिया बड़ा झटका, नेटिव शब्द पर उठाए गंभीर सवाल