Chhatrapati Sambhajinagar Suicide Case प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स AI)  
औरंगाबाद

Chhatrapati Sambhajinagar: खाने में निकला बाल पति ने की पिटाई, रोज-रोज के झंझट से तंग आकर पत्नी की आत्महत्या

Chhatrapati Sambhajinagar News: खाने में बाल निकलने पर विवाद के बाद पत्नी ने की आत्महत्या। दहेज और EMI के लिए प्रताड़ना का आरोप। 7 गिरफ्तार।

अनिल सिंह

Chhatrapati Sambhajinagar Suicide Case: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) के भावशिनपुरा इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों की रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच में जो तात्कालिक कारण सामने आया है वह बेहद चौंकाने वाला है, बताया जा रहा है कि खाने में 'बाल' निकलने जैसी मामूली बात पर पति ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई की थी, जिससे आहत होकर उसने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

मृतका की पहचान के बाद उनके पिता, राजू भुजंग ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अब तक कई गिरफ्तारियां की हैं।

दहेज और EMI के लिए मानसिक प्रताड़ना

मृत महिला के पिता के अनुसार, शादी के बाद से ही उनकी बेटी को पैसों और सोने के लिए परेशान किया जा रहा था। आरोपी पति और उसके परिजन घर की किस्तें (EMI) भरने के लिए महिला पर मायके से पैसे लाने का दबाव बना रहे थे। 7 अप्रैल 2026 को हुई इस घटना ने साफ कर दिया कि घरेलू हिंसा और लालच ने एक और हंसते-खेलते जीवन को निगल लिया। पुलिस को सूचना मिलते ही शव को अस्पताल (घाटी दवाखाना) भेजा गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

17 लोगों पर FIR, 7 आरोपी गिरफ्तार

भावशिनपुरा पुलिस ने इस मामले में कठोर कार्रवाई करते हुए कुल 17 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। अब तक पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें 6 पुरुष और 1 महिला शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें 10 अप्रैल 2026 तक पुलिस हिरासत (PCR) में भेज दिया गया है।

इलेक्ट्रॉनिक सबूतों से होगी जांच

पुलिस इस हाई-प्रोफाइल मामले में किसी भी चूक से बचने के लिए तकनीकी साक्ष्यों का सहारा ले रही है। जांच अधिकारियों के अनुसार, पैसों के लेन-देन की पुष्टि के लिए Google Pay रिकॉर्ड्स, गवाहों के बयान और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सबूतों को इकट्ठा किया जा रहा है। पुलिस का लक्ष्य है कि तय समय सीमा के भीतर पुख्ता चार्जशीट दाखिल की जाए ताकि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके।

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह