-
शनि, 18 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Uttar Pradesh 9th Class Student Shot Himself Dead In Meerut
Meerut: मौत के बाद आत्मा कहां जाती है? गूगल पर सर्च कर 9वीं के छात्र ने खुद को मारी गोली
- Written By: मनोज आर्या
Meerut: थाना प्रभारी ने बताया कि शनिवार रात हुई इस घटना के संबंध में अभी तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी है और पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के भावनपुर थाना क्षेत्र में कक्षा नौ के एक छात्र ने अपने परिजनों के सामने खुद को गोली मार ली। पुलिस ने सोमवार को बताया कि छात्र की ओर से इंटरनेट पर खंगाली गई सामग्री से पता चला है कि वह यह जानने को उत्सुक था कि मौत के बाद आत्मा कहां जाती है। भावनपुर थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि एपेक्स कॉलोनी में रहने वाले 15 वर्षीय छात्र ने अपने परिजनों के सामने खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई।
थाना प्रभारी ने बताया कि शनिवार रात हुई इस घटना के संबंध में अभी तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी है और पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। उन्होंने कहा है कि खुद को गोली मारने से पहले छात्र ने इंटरनेट पर खंगाला था कि मौत के बाद क्या होता है, मृत्यु के तरीके और मौत के बाद इंसान की आत्मा कहां जाती है।
सुसाइड से पहले गरुण़ पुराण देखा था छात्र
धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि छात्र के मोबाइल की जांच करने पर पता चला है कि उसने गरुड़ पुराण के बारे में सामग्री खंगाली थी। थाना प्रभारी के मुताबिक, छात्र के कमरे से घटना में इस्तेमाल तमंचा बरामद कर लिया गया है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसके हाथ तमंचा कैसे लगा। उन्होंने बताया कि पुलिस की जांच में मां और बड़े भाई के डांटने से नाराज होकर छात्र के यह कदम उठाने की बात सामने आई है।
सम्बंधित ख़बरें
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
मेरठ लाठीचार्ज मामला: NHRC ने यूपी सरकार से मांगी रिपोर्ट, DGP और गृह सचिव को जारी किया नोटिस
मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
थाना प्रभारी के अनुसार, पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि परिजनों ने छात्र को गलत संगत में बैठने पर डांटा था और उसकी बुलेट बाइक भी बेच दी थी, जो उसे बहुत प्रिय थी। उन्होंने बताया कि छात्र का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।
उत्तर प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
गतल संगत में था छात्र- पुलिस
मिली जानकारी के अनुसार, बड़ा भाई के इंटर करने के बाद कंपटीशन एग्जाम की तैयारी कर रहा है। पुलिस के अनुसार मृतक गलत संगत में पड़ गया था। इसकी वजह से उसे मां और बड़ा भाई डांटते थे। उसकी बुलेट बाइक को कुछ समय पहले मां ने बेच दिया था, जिसकी वजह से वह गुस्से में था। मृतक की मां ने बताया कि उनके परिवार में एक साल में यह तीसरी मौत है। पहले पति की जान गई, 6 माह बाद फिर सास की। अब बेटे ने खुदकुशी कर ली है।
Uttar pradesh 9th class student shot himself dead in meerut
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
संभल को 569 करोड़ की मिली सौगात, CM योगी बोले- अब तुर्क की तुर्कई नहीं चलेगी, हरिहर मंदिर का होगा आदेश
Jul 18, 2026 | 11:01 PMSwitch Board Cleaning: पीले पड़ चुके स्विच बोर्ड को बनाएं एकदम नया, ये आसान ट्रिक करेगी कमाल
Jul 18, 2026 | 10:59 PMयोगीराज में भी सुरक्षित नहीं BJP नेता! अपनी ही पार्टी के नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 10:58 PMभगवान राम बनने पर रणबीर कपूर हुए भावुक, यश ने जताया आभार, सनी देओल की एंट्री पर गूंज उठीं तालियां
Jul 18, 2026 | 10:51 PMकर्नाटक हाईकोर्ट में असिस्टेंट कोर्ट सेक्रेटरी के 73 पदों पर भर्ती, 30 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 18, 2026 | 10:48 PMपुलिस चौकी में नशेड़ी ने मचाया तांडव, शीशे-गमले तोड़ खुद को भी किया लहूलुहान; देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 10:42 PMHanuman Chalisa: हनुमान चालीसा के पाठ से इन लोगों का हो जाएगा बेड़ा पार! जीवन के कष्टों से मिलेगी मुक्ति
Jul 18, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

ऋषिकेश में चोरी-छिपे मौलवी ने पढ़ाई नमाज, भड़के BJP नेता; हाई-वोल्टेज ड्रामे का VIDEO वायरल
Jul 18, 2026 | 08:53 PM
कानपुर में बवाल: विधानसभा अध्यक्ष के बयान पर BJP -कांग्रेस में हिंसक झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 07:18 PM
क्या मोदी सरकार ने डरकर खत्म कराया सोनम वांगचुक का अनशन? संजय सिंह का बड़ा खुलासा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 05:15 PM
क्या आपका व्हाट्सएप मैसेज भी हो सकता है खतरनाक? देखें ₹60,000 की ठगी का VIDEO
Jul 18, 2026 | 04:48 PM
इतनी चिंता थी सम्मान के साथ ले जाते… अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस को लगाई फटकार, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:45 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा 2026: ‘बड़ा दंड’ पर भक्ति का सैलाब, भीगते हुए भी डटे रहे श्रद्धालु-VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:37 PM














