Chhatrapati Sambhajinagar Rural Police ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

छत्रपति संभाजीनगर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 जिलों में सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश, 17 लाख का माल जब्त

Sambhajinagar Solar Wire Theft Gang: संभाजीनगर ग्रामीण पुलिस ने सोलर वायर चोरी व राजमार्ग लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। मुख्य सरगना समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 17 लाख से अधिक का माल जब्त किया गया।

अंकिता पटेल

Chhatrapati Sambhajinagar Rural Police: छत्रपति संभाजीनगर जिले के ग्रामीण पुलिस की क्राइम ब्रांच पुलिस ने पिछले कई महीनों से महाराष्ट्र के 6 जिलों में सक्रिय सोलर वायर चोरी और राजमार्ग लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाली एक खतरनाक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में गिरोह के मुख्य सरगना पवन उर्फ महादेव काले समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 17 लाख 8 हजार का माल जब्त किया है।

छत्रपति संभाजीनगर ग्रामीण के एसपी डॉ. विनय कुमार राठोड ने बताया कि 1 मार्च की रात पाचोड क्षेत्र के एक विद्युत उपकेंद्र पर अज्ञात बदमाशों ने धावा बोला था। सोलर तकनीशियन भाऊसाहेब लहू पवार की शिकायत के अनुसार आरोपियों ने वहां लगे उपकरणों को नुकसान पहुंचाया और करीब 1 लाख 10 हजार रुपए कीमत की तांबे की वायर चोरी कर फरार हो गए थे।

इस मामले में पाचोड पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया था। एसपी राठोड ने बताया कि मामले की जांच के दौरान स्थानीय क्राइम ब्रांच के पुलिस निरीक्षक विजय सिंह राजपूत को गुप्त सूचना मिली कि इस घटना के पीछे पवन उर्फ छन्नू महादेव काले नामक आरोपी का हाथ है।

बताया गया कि वह खामकरवाडी क्षेत्र में छिपा हुआ है। यह इलाका पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण माना जाता है। इसके बावजूद पुलिस टीम ने रणनीति बनाकर 13 मार्च को जाल बिछाया और मुख्य आरोपी पवन काले को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में खुला अंतर जिला गिरोह का नेटवर्क

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी ने कई चौकाने वाले खुलासे किए उसने बताया कि उसकी गिरोह छत्रपति संभाजीनगर के अलावा जालना, बीड, चाराशिव, अहिल्यानगर और सोलापुर जिलों मैं भी सक्रिय है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर गिरोह के तीन अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया, गिरफ्तार आरोपियों में पवन उर्फ छन्नू महादेव काले (मुख्य सरगना) के अलावा सुनील बापू तपकिरे निवासी भीसा, तवाब नवाब खान, ईश्वर पांडुरंग गवली शामिल हैं।

राजमार्ग लूट की घटनाओं में भी रही मुख्य संलिप्तता

जाब में यह भी सामने आया कि मुख्य आरोपी पदन काले धाराशिव जिले के वाशी और मुरुम पुलिस थाना क्षेत्रों में दर्ज डकैती के मामलों में भी फरार था। इसके अलावा धुले-सोलापुर राजमार्ग पर रात के समय सड़क पर टायर फेंक कर वाहनों को रोकने और लूटपाट करने की घटनाओं में भी उसकी संलिप्तता पाई गई है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से बिना नंबर की काली स्कॉर्पियो वाहन, मोबाइल फोन, बौरी की तांबे की वायर और नकदी सहित कुल 17 लाख 8 हजार 240 रुपये का माल बरामद किया है।

यह कार्रवाई ग्रामीण के एसपी डॉ. विनय कुमार सदोड और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा सिंह के मार्गदर्शन में स्थानीय क्राइम ब्रांच के पुलिस निरीक्षक विजय सिंह राजपूत के नेतृत्व में एपीआई पवन इंगले, सुधीर मोटे तथा पुलिस कर्मी सचिन राठोड, सुनील गोरे, विष्णु गायकवाड, अशोक वाघ, महेश बिरुटे, अनिल काले, बलवीर सिंह बहुरे, योगेश तरमाले, जीवन घोलप ने कार्रवाई की।

ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो क्या कटेगी बिजली? सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये सुझाव

Fatehpur House Collapse: संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान ढहा, 10 से ज्यादा लोग मलबे में दबे

मास्को में गरजे प्रो. धीरज सिंह: बोले- वैश्विक शासन को दिशा दिखा रहा है भारतीय लोकतंत्र और नागरिक समाज

CEC ज्ञानेश कुमार के घर पर हंगामा, पिता बोले- गद्दार लिखने वालों के खिलाफ कराऊंगा FIR

CEC विवाद में नया मोड़! ज्ञानेश कुमार के घर पर कांग्रसियों ने लिखा गद्दार, गरमाई सियासत