संभाजीनगर पुलिस का कॉम्बिंग ऑपरेशन (सोर्स: AI) 
औरंगाबाद

छत्रपति संभाजीनगर में पुलिस का Combing Operation, अवैध शराब जब्त, 11 केस दर्ज, 26 फरार आरोपी दबोचे

Sambhajinagar Police Combing Operation: संभाजीनगर में शहर पुलिस के कॉम्बिंग ऑपरेशन में 11 मामले दर्ज, 26 आरोपी गिरफ्तार। अवैध शराब समेत लाखों का माल जब्त, 134 वाहनों पर कार्रवाई कर जुर्माना वसूला गया।

आलोक उमाकृष्ण

Chhatrapati Sambhajinagar Police Combing Operation: पुलिस आयुक्त प्रवीण पवार के निर्देश पर छत्रपति संभाजीनगर शहर पुलिस ने 3 और 4 जुलाई की रात विशेष कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाकर अपराधियों, फरार आरोपियों और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध व्यापक कार्रवाई की।

यह अभियान सिडको, एमआईडीसी, मुकुंदवाड़ी और पुंडलिकनगर पुलिस थाना क्षेत्रों में संचालित किया गया। अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की जांच, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, वारंटों की तामील, अवैध धंधों पर कार्रवाई तथा यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी कार्रवाई की गई।

देर रात तक चला ऑपरेशन

3 जुलाई को शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक चले अभियान में दो पुलिस निरीक्षकों, 21 अधिकारियों तथा 155 पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। इस दौरान सिडको और एमआईडीसी थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध छह प्रकरण दर्ज किए गए तथा 9,100 रुपये मूल्य का माल जब्त किया गया।

पुलिस ने दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया और 14 संदिग्धों की जांच की। इसके अलावा एक गैर-जमानती वारंट, 10 समन तामील किए गए तथा चार स्थानों पर नाकाबंदी कर 194 वाहनों की जांच की गई। यातायात नियमों के उल्लंघन पर 58 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 65,750 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

कॉम्बिंग अभियान अभी जारी रहेगी

4 जुलाई को पुंडलिकनगर और मुकुंदवाड़ी थाना क्षेत्रों में चलाए गए अभियान में दो पुलिस निरीक्षकों, आठ अधिकारियों और 97 पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। इस दौरान पांच मामले दर्ज कर 6,640 रुपये का माल जब्त किया गया।

अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई में 17.30 लाख रुपये मूल्य का माल जब्त किया गया। तीन फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा 18 संदिग्धों की जांच की गई। पुलिस ने तीन गैर-जमानती वारंट, नौ वारंट और 21 समन तामील किए।

चार स्थानों पर नाकाबंदी कर 200 वाहनों की जांच की गई तथा 76 वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए 61,200 रुपये का जुर्माना वसूला गया। शहर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे विशेष कॉम्बिंग अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।

– नवभारत लाइव के लिए छत्रपति संभाजीनगर से शफीउल्ला हुसैनी की रिपोर्ट

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह