प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

Sambhajinagar: नायलॉन मांजा बिक्री पर रोक, क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को पकड़ा, 51 चर्खियां जब्त

Sambhajinagar Nylon Manja : मकर संक्रांति से पहले पुलिस ने नायलॉन व चाइनीज मांजे की बिक्री पर सख्त कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 51 चर्खियां नायलॉन मांजा जब्त किया।

अंकिता पटेल

Sambhajinagar Nylon Manja Action News: छत्रपति संभाजीनगर मकर संक्रांति पर्व की पृष्ठभूमि में नायलॉन और चाइनीज मांजे की बिक्री के खिलाफ शहर पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। इसी क्रम में शहर क्राईम ब्रांच पुलिस ने सिटी चौक और मुकुंदवाड़ी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने कुल 51 चर्खिया नायलॉन मांजा जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम शेख आमेर शेख चांद (उम्र 25, निवासी प्रबुद्ध नगर) और आलम ईन खान नईम खान (निवासी मुजफ्फरनगर, हसूल) हैं। दोनों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में मामला दर्ज किया गया है।

नायलॉन मांजा के खिलाफ हुई कार्रवाई

क्राइम ब्रांच के उपनिरीक्षक अर्जुन कदम अपनी टीम के साथ शहर में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि सिटी चौक क्षेत्र के बारूद नगर नाला के पास एक घर में नायलॉन मांजे की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारा। छापे के दौरान शेख आमेर नायलॉन मांजा की खरीद बिक्री करते हुए मिला। उसके कब्जे से 30 हजार रुपये मूल्य के 40 चर्खिया नायलॉन मांजा जब्त की गई। जांच के दौरान आमेर ने बताया कि उसने यह मांजा बरेली पतंग दुकान के मालिक समीर के संपर्क से अरमान उर्फ सोनू नामक व्यक्ति से खरीदा था। इस पर सिटी चौक पुलिस थाने में मामला दर्ज किया।

आलम ईन खान की संलिप्तता हुई उजागर

पुलिस थाने में दर्ज नायलॉन मांजे के एक अन्य मामले में आरोपी आलम ईन खान की संलिप्तता सामने आने पर उसे गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 8 हजार 800 रुपए मूल्य के 11 चर्खिया नायलॉन मांजा जब्त किया गया।

आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां उसे दो दिन की पुलिस हिरासत सुनाई गई है। यह कार्रवाई सीपी प्रविण पवार, डीसीपी रत्नाकर नवले और एसीपी अशोक - राजपूत के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच के पीआई गजानन कल्याणकर, पीएसआई अर्जुन कदम, संदीप काले सहित अपराध शाखा के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरी की।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन