Sambhajinagar PNG Project( Source: Social Media ) 
औरंगाबाद

एलपीजी का इंतजार, पर पीएनजी का विस्तार; छत्रपति संभाजीनगर में दो महीनों में 1500 घरों तक पाइप गैस

Sambhajinagar PNG Gas Connections: संभाजीनगर में पाइप से प्राकृतिक गैस कनेक्शन का विस्तार तेजी से हो रहा है। दो महीनों में 1500 घरों में गैस आपूर्ति शुरू हुई, जल्द 2500 घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य।

अंकिता पटेल

Chhatrapati Sambhajinagar PNG Project: संभाजीनगर शहर में जहां एक ओर एलपीजी सिलेंडर के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर पाइप के जरिए प्राकृतिक गैस (पीएनजी) कनेक्शन देने का काम तेजी से किया जा रहा है।

पिछले दो महीनों में करीब 1500 घरों में पीएनजी गैस आपूर्ति शुरू हो चुकी है। पीएनजी प्रोजेक्ट के प्रबंधक मनोज जाधव ने बताया कि अगले दो महीनों में यह संख्या बढ़ाकर करीब 2500 घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

गुजरात के दहेज से गोदावरी बेसिन (विशाखापट्टनम) तक जाने वाली प्राकृतिक गैस पाइपलाइन से छत्रपति संभाजीनगर को जोड़ा गया है। अ।नगर जिले के श्रीगोंदा से इस पाइपलाइन के माध्यम से शहर को गैस की आपूर्ति की जा रही है।

शहर में पहले से ही आंतरिक पाइपलाइन विछाने का काम किया जा चुका है व कई क्षेत्रों में घर-घर तक पाइपलाइन पहुंच चुकी है। श्रीगोंदा से संभाजीनगर तक पाइपलाइन परियोजना पूरी होने के बाद जनवरी से भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के पीएनजी विभाग ने घरेलू गैस आपूर्ति शुरू कर दी है।

12,142 घरों तक पहुंचा पाइपलाइन कनेक्शन

अब तक शहर के 12,142 घरों तक पाइपलाइन कनेक्शन पहुंच चुका है, जबकि पिछले दो से ढाई महीनों में 1.435 घरों में पीएनजी कनेक्शन चालू भी कर दिए गए है।

शहर के झोन नंबर 5, 8 व 9 के अलावा वालूज महानगर-1 बजाजनगर व कुंभेफल क्षेत्रों में पीएनजी कनेक्शन सक्रिय हो चुके हैं। कंपनी की टीम तेजी से नए कनेक्शन दे रही है व नागरिकों से अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।

विशेषज्ञों के अनुसार, प्राकृतिक गैस (पीएनजी) एलपीजी की तुलना में सस्ती व अधिक सुरक्षित मानी जाती है, जिससे यह आम नागरिकों के लिए एक बेहतर विकल्प बनती जा रही है।

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO

दिमागी नक्सल पर सियासी घमासान, पीएम मोदी के बयान पर चिदंबरम का तीखा पलटवार