प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

मनपा चुनाव: मौलाना आज़ाद कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, आयुक्त जी. श्रीकांत का संवाद

Voter Awareness Campaign: मनपा चुनाव के मद्देनजर छत्रपति संभाजीनगर में मतदाता जागरूकता अभियान तेज हो गया है। मौलाना आज़ाद कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं से अधिक मतदान की अपील की गई।

अंकिता पटेल

Municipal Election 2026: छत्रपति संभाजीनगर मनपा चुनाव के मद्देनजर शहर में मतदाता जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रशासन ने व्यापक अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में मनपा जन मतदान जागरूकता कक्ष की ओर से बुधवार 7 जनवरी को मौलाना आज़ाद कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसमें मनपा आयुक्त, प्रशासक एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी जी. श्रीकांत विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने युवा मतदाताओं से सीधे संवाद साधते हुए मतदान के महत्व पर जोर दिया।

कार्यक्रम का आयोजन उपायुक्त एवं मतदान जागरूकता कक्ष प्रमुख अंकुश पांढरे की देखरेख में किया गया। श्रीकांत ने छात्रों से आह्वान किया कि वे 15 जनवरी को होने वाले चुनाव में बडी संख्या में मतदान करें। उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी ही शहर के भविष्य की दिशा तय करती है।

उन्होंने बताया कि इस बार प्रभाग पद्धति लागू होने के कारण 28 प्रभागों में चार व प्रभाग क्रमांक 29 में तीन उम्मीदवारों को चुनने का अवसर मतदाताओं को मिलेगा। उपायुक्त अंकुश पांढरे ने छात्रों को प्रेरित किया कि वे चुनाव आयोग की ओर से अधिकृत पहचान पत्र साथ लेकर निश्चित रूप से मतदान करें।

ईवीएम का प्रात्यक्षिक पेश कर नुक्कड नाटक

मतदाता जागरूकता कक्ष की ओर से डेमो ईवीएम मशीन के माध्यम से प्रभाग पद्धति अनुसार मतदान की प्रक्रिया का प्रात्यक्षिक भी दिखाया गया, वहीं, हसूल स्थित मनपा स्कूल के छात्रों ने मतदान के महत्व पर आधारित नुक्कड नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया, कॉलेज परिसर में आयोजित इस पहला को छात्रों की उत्स्फूर्त प्रतिक्रिया मिली।

प्रशासन की ओर से 'मतदान हमास अधिकार' व 'हर वोट महत्वपूर्ण है' जैसे नारों के माध्यम से नागरिकों को जागरूक किया गया, इस अवसर पर सहायक कक्ष प्रमुख स्वप्निल सरदार सहित गोविंद बाराबोटे, ज्ञानदेव सांगले, संजीव सोनार, शशिकांत उबाले, संजय कुलकर्णी, विजय कोल्हे, लक्ष्मीकांत नन्नवरे, अर्पिता शरद, विशाल बाविस्कर, सोहेल शेख सहित अनेक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

जिस जनसंघ की कोख से निकली आज की BJP, उसका महाराष्ट्र और RSS से क्या था असली कनेक्शन?

ये हैं जनसंघ के खत्म होने के 3 असली कारण, आपातकाल में लिखी गयी थी पटकथा, फिर हुआ सबसे ताकतवर पार्टी का जन्म

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता

एकनाथ शिंदे जल्द बनेंगे CM, जो रास्ते में आएगा उसका...दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री के दावे से हड़कंप!

दिल्ली पुतला विवाद: AAP पर बरसे कपिल मिश्रा, बोले- कॉकरोच के पुतले से राजनीतिक दीमकों को हो रहा है दर्द