- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Nashik Municipal Election Multi Member Ward System Explainer
नासिक मनपा चुनाव: एक ईवीएम पर चार बार बटन क्यों?, मतदान से पहले समझ लें पूरा प्रोसेस
- Written By: अंकिता पटेल
Multi Member Ward System: नासिक मनपा चुनाव मल्टी-मेंबर वार्ड सिस्टम के तहत हो रहे हैं। एक मतदाता को चार अलग-अलग श्रेणियों से चार उम्मीदवारों को वोट देना होगा। प्रशासन जागरूकता अभियान चला रहा है।

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
EVM Voting Voter Awareness Campaign: नासिक महानगरपालिका का चुनाव इस बार ‘मल्टी-मेंबर वार्ड सिस्टम’ के तहत आयोजित किया जा रहा है। इस प्रणाली में एक मतदाता को एक से अधिक उम्मीदवारों को वोट देना होता है, इसलिए पोलिंग स्टेशन जाने से पहले इस जटिल प्रक्रिया को समझना बेहद जरूरी है। प्रशासन द्वारा मतदाताओं को शिक्षित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है ताकि मतदान के दिन किसी भी प्रकार का तकनीकी भ्रम न रहे।
कैसे काम करता है मल्टी-मेंबर वार्ड सिस्टम ?
इस बार के चुनाव में वार्ड संरचना के हिसाब से एक भौगोलिक वार्ड से चार सदस्य (कॉर्पोरेटर) चुने जाएंगे। उम्मीदवारों को उनके आरक्षण के हिसाब से चार अलग-अलग कैटेगरी (अ, ब, क, ड) में बांटा गया है। एक वोटर को इन चारों समूहों (ग्रुप) में से एक-एक उम्मीदवार को वोट देना होगा। यानी एक ही ईवीएम मशीन पर वोटर को कुल चारबार बटन दबाना होगा।
क्या होगा अगर आप चौथा वोट नहीं डालना चाहते?
अक्सर मतदाताओं के मन में यह सवाल होता है कि यदि वे चारों उम्मीदवारों को पसंद नहीं करते, तो क्या होगा? अगर कोई वोटर सिर्फ तीन उम्मीदवारों को वोट देना चाहता है और चौथे ग्रुप में किसी को भी पसंद नहीं करता, तो उसे उस चौथे ग्रुप के लिए उपलब्ध ‘नोटा’ का बटन दबाना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
राजस्व को चूना, नियमों की धज्जियां; रेत माफिया बेखौफ, नागपुर के मौदा में रातभर दौड़ रहे ट्रक
नासिक सिंहस्थ कुंभ मेला 2027: बाह्य रिंग रोड का काम जून में होगा शुरू, पर समय पर पुलों का निर्माण असंभव
नागपुर: क्या शादी के बाद छिन सकती है धार्मिक पहचान? पारसी महिलाओं के अधिकारों पर बड़ा सवाल; SC करेगा फैसला
पुणे जहरीली शराब कांड: 22 मौतों के बाद भड़कीं सुप्रिया सुले, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा
यदि वोटर चारों में से कोई भी एक वोट छोड़ देता है, तो ईवीएम मशीन ‘बीप’ नहीं करेगी और वोटिंग प्रक्रिया पूरी नहीं मानी जाएगी। आपको वीवीपीएटी की पर्ची भी तभी मिलेगी जब चारों वोट रजिस्टर हो जाएंगे। कंट्रोल यूनिट से ‘बीप’ की आवाज सुनाई देने पर ही आपका मतदान सफल और वैध माना जाएगा।
वार्ड सिस्टम क्यों अपनाया जाता है?
वार्ड सिस्टम का मुख्य उद्देश्य बड़े क्षेत्रों का संतुलित विकास सुनिश्चित करना है। एक ही वार्ड में अलग-अलग जाति, धर्म और आरक्षण श्रेणियों के प्रतिनिधि चुने जाने से विकास कार्यों में पारदर्शिता और संतुलन बना रहता है। चार कॉर्पोरेटर एक साथ होने से फंड की प्लानिंग और उसे लागू करना आसान हो जाता है। ईवीएम मशीन पर ए, बी, सी और डी ग्रुप में उम्मीदवारों के नाम बंटे होंगे और हर ग्रुप से एक का चयन अनिवार्य होगा।
यह भी पढ़ें:-नासिक मनपा चुनाव: 50% आरक्षण का असर, 334 महिलाएं मैदान में; शिवसेना-भाजपा सबसे आगे
‘नोटा’ ऑप्शन के लिए बटन कितनी बार दबाना चाहिए?
चुनाव अधिकारियों के अनुसार, हर वार्ड ग्रुप (अ, ब, क.ड) के लिए उम्मीदवारों की सूची के अंत में एक अलग ‘नोटा’ विकल्प होगा, यदि आप किसी भी ग्रुप में उम्मीदवार को वोट नहीं देना चाहते, तो आपको उस विशिष्ट ग्रुप के लिए नोटा का बटन दबाना होगा। इस प्रकार चारों समूहों में अपनी असहमति जताने के लिए आपको चार बार नोटा का बटन दबाना पड़ सकता है।
Nashik municipal election multi member ward system explainer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘मन की बात’ सुनने के बाद CM मोहन ने किया बड़ा ऐलान, अब गांव से शहर आने वाले किसानों को हेलमेट देगी सरकार
May 31, 2026 | 03:06 PMराजस्व को चूना, नियमों की धज्जियां; रेत माफिया बेखौफ, नागपुर के मौदा में रातभर दौड़ रहे ट्रक
May 31, 2026 | 03:01 PMAbhishek Banerjee Attacked: अभिषेक बनर्जी पर हमले से गरमाई राजनीति, महुआ मोइत्रा ने BJP को बताया जंगली पार्टी
May 31, 2026 | 02:58 PMनासिक सिंहस्थ कुंभ मेला 2027: बाह्य रिंग रोड का काम जून में होगा शुरू, पर समय पर पुलों का निर्माण असंभव
May 31, 2026 | 02:51 PMShahid Kapoor ने ‘कॉकटेल 2’ के सेट से शेयर की मजेदार BTS तस्वीरें, कृति सेनन-रश्मिका मंदाना संग दिखी बॉन्डिंग
May 31, 2026 | 02:46 PMहिमाचल में कांग्रेस का सूपड़ा साफ! 4 में से 3 नगर निगमों पर भाजपा का कब्जा, कांग्रेस की करारी शिकस्त
May 31, 2026 | 02:38 PMMP News: ‘बेटी को धमका रहा था कातिल पिता, भाई को हुआ शक…’, कुन्दौर गांव के गुफा हत्याकांड का ऐसे हुआ खुलासा
May 31, 2026 | 02:33 PMवीडियो गैलरी

अंडे फेंके, चश्मा तोड़ा, कपड़े फाड़ें, यहां देखें बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले का पूरा VIDEO
May 31, 2026 | 02:14 PM
BJP राज में महिला SI भी सुरक्षित नहीं, डिंपल यादव ने खोली UP की कानून व्यवस्था की पोल, देखें VIDEO
May 31, 2026 | 01:26 PM
3 साल की मासूम भी सुरक्षित नहीं! पप्पू यादव ने होटलों के गंदे खेल का किया पर्दाफाश, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
May 31, 2026 | 01:07 PM
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM












