प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

21 दिसंबर को होगा फैसला, किसके सिर सजेगा ताज?, 6 नगरपालिकाओं व 1 नगर पंचायत के नतीजों पर टिकी नजरें

Sambhajinagar Municipal Elections: छत्रपति संभाजीनगर जिले की 6 नगरपालिकाओं और 1 नगर पंचायत के चुनाव परिणाम 21 दिसंबर को घोषित होंगे। 74.51% मतदान हुआ है। मतगणना आईटीआई में 7 टेबलों पर होगी।

अंकिता पटेल

Nagar Panchayat Election Results: छत्रपति संभाजीनगर जिले की 6 नगरपालिकाओं व 1 नगर पंचायत के आम चुनाव के लिए 2 दिसंबर व 20 दिसंबर को मतदान होने के बाद 21 दिसंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस ओर जिलावासियों की नजरें लगी हुई हैं। मतगणना से साफ हो जाएगा कि किन पांच वर्ष तक ताज सजेगा।

में 54,808 में से 40,836 मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया व यह आंकड़ा 74।51% रहा। चुनावी मैदान में नगराध्यक्ष पद के लिए शिवसेना शिंदे गुट के समीर अब्दुल सत्तार, भाजपा के मनोज मोरलू, वंबआ के बने खां पठान संग अन्य 4 उम्मीदवार व नगरसेवक पद के लिए 89 प्रत्याशी डटे हुए हैं।

आईटीआई में मतगणना सुबह 10 बजे 7 टेबलों पर व 12 फेरियों में पूर्ण की जाएगी। हर फेरी में 6 टेबलों पर एक प्रभाग व दूसरे 6 टेबल पर दूसरे प्रभाग की गिनती की जाएगी। हर टेबल पर 1 सुपरवाइजर, 2 कर्मियों संग कुल 12 सुपरवाइजर व 24 कर्मी इसमें जुटे हुए हैं। चुनाव में 65 वोटरों ने मतदान किया है।

वैजापुर में 7 फेरियों में होगी गिनती

वैजापुर में नगराध्यक्ष व 12 प्रभागों में दो चरणों में नगरसेवक की 25 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होने के बाद तहसील कार्यालय में सुबह 10 बजे 12 टेबलों पर 7 फेरियों में गिनती की जाएगी। इसके लिए 80 कर्मी नियुक्त किए गए है। 42,334 में से 31,030 मतदाताओं ने वोटिंग की। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो 12।30 बजे नतीजे सामने आ सकते हैं।

गंगापुर में 10 टेबलों पर होगी मतगणना

गंगापुर में नगराध्यक्ष के लिए 6, 18 नगरसेवक पद के लिए 87 नगरसेवकों ने ताल ठोकी है। मध्यवर्ती प्रशासकीय इमारत में 10 टेबलों पर गिनती के लिए 60 अधिकारियों व कर्मियों की नियुक्ति की गई है। 10 प्रभागों के लिए 4 फेरियां होने के बाद अंत में नगराध्यक्ष पद की गिनती की जाएगी। यहां एक भी पोस्टल मतदान नहीं है। चुनाव निर्णय अधिकारी व तहसीलदार नवनाथ वगवाड़, सहायक चुनाव निर्णय अधिकारी व मुख्याधिकारी संतोष आगले के मार्गदर्शन में चुनाव कार्य पूर्ण किया जाएगा।

खुलताबाद में नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी

खुलताबाद में नगराध्यक्ष पद के लिए 9 व नगरसेवक पद के लिए 73 प्रत्याशी डटे हुए है, नपा कार्यालय में होने वाली गिनती 10 टेबलों पर दो फेरियों में की जाएगी। प्रभाग क्रमांक 12 में कुल 5 फेरियां होंगी, हर टेबल के लिए 1 के हिसाब से 10 सुपरवाइजर व 10 सहायकों की नियुक्ति करने की जानकारी चुनाव निर्णय अधिकारी स्वरूप कंकाल, सहायक चुनाव निर्णय अधिकारी शेख समीर ने दी। पुलिस निरीक्षक धनंजय फराटे की अगुवाई में कड़ा पुलिस बंदोबस्त तैनात किया जाएगा।

कन्नड़ में किसकी लगेगी लॉटरी

कन्नड़ में छत्रपति शिवाजी महाविद्यालय में सुबह 10 बजे 12 टेबलों पर 5 फेरियों में मतगणना की जाएगी। हर टेबल पर 3 अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। नगराध्यक्ष पद के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजीत पवार) व भाजपा युति की स्वाति कोल्हे, शिवसेना (शिंदे) की ओर से अनीता कवड़े व कांग्रेस पार्टी की ओर से शेख फरीन बेगम अब्दुल जावेद के बीच मुकाबला है। 36 अधिकारी, 12 सहायक अधिकारी, 23 कर्मचारी व 4 चपरासियों संग 75 अधिकारी व कर्मियों की नियुक्ति की गई है।

3 फेरियों में होगी काउंटिंग

फुलंब्री में तहसील कार्यालय के खुले सभागार में 3 फेरियों में मतगणना के लिए 36 कर्मियों की नियुक्ति की गई है। नगराध्यक्ष पद के लिए भाजपा व राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजीत पवार) गठजोड़ की ओर से पूर्व नगराध्यक्ष सुहास शिरसाठ, कांग्रेस, राकां (शरद पवार) व उबाठा की फुलंब्री विकास आघाड़ी से जिप के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र ठोंबरे किस्मत आजमा रहे हैं। 17 नगरसेवकों के लिए 54 प्रत्याशी डटे हुए है। 133 कर्मियों की नियुक्ति की गई है।

पैठण: 200 अधिकारी-कर्मी नियुक्त

पैठण में एक नगराध्यक्ष व 25 नगरसेवकों के लिए दो चरणों मॅचुनाव के बाद तहसील कार्यालय की नई इमारत में 14 टेबलों पर 5 फेरियों में मतगणना की जाएगी। इसके लिए 200 अधिकारी व कर्मियों की नियुक्ति की गई है।

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या