छत्रपति संभाजीनगर मनपा (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
औरंगाबाद

छत्रपति संभाजीनगर मनपा की स्थायी और विषय समितियों का गठन, 16 सदस्य चुने गए

Chhatrapati Sambhajinagar: मनपा की विशेष सभा में स्थायी समिति के 16 सदस्यों और 5 विषय समितियों का चयन हुआ। महापौर समीर राजूरकर ने बंद लिफाफे खोलकर शिवसेना, भाजपा और एमआईएम सदस्यों के नाम घोषित किए।

रूपम सिंह

Municipal Corporation Special Meeting: छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका की स्थायी समिति के लिए 16 सदस्यों के साथ-साथ पांच विभिन्न विषय समितियों के सदस्यों का चयन गुरुवार को आयोजित विशेष सभा में किया गया। यह बैठक महापौर समीर राजूरकर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। स्थायी समिति में शिवसेना के सचिन खैरे सहित भारतीय जनता पार्टी के सुरेंद्र कुलकर्णी, अनिल मकरिये, माधुरी अदवंत, कमल नरोटे और राजगौरव वानखेडे समेत कई नगरसेवकों को स्थान मिला।

वहीं, एमआईएम की ओर से खान अब्दुल मतीन, मेराज खान जलील खान, पठान मजहर पठान अय्यूब और खान अल्मास खान अमजद को स्थायी समिति में शामिल किया गया। विशेष सभा की शुरुआत वंदे मातरम से हुई। इस अवसर पर उप महापौर राजेंद्र जंजाल, आयुक्त जी। श्रीकांत और नगर सचिव नंदकिशोर भोंबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इसके बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के गटनेताओं ने बंद लिफाफों में नगरसेवकों के नाम महापौर को सौंप। महापौर राजूरकर ने सभी लिफाफे खोलकर चुने गए सदस्यों के नामों की घोषणा की।

भाजपा की ओर से कमल नरोटे, राजगौरव वानखेड़े, सुरेंद्र कुलकर्णी, रवी कावडे, अनिल मकरिये, अर्चना नीलकंठ, माधुरी अदवंत और अप्पासाहब हिवाले का चयन किया गया। शिवसेना से सचिन खैरे, शिंदे गुट से श्वेता त्रिवेदी और राजू राजपूत, लोकसेवा विकास आघाड़ी से अमित भुईगल तथा एआईएमआईएम से खान अब्दुल मतीन, मेहराज खान जलील खान, पठान मजहर पठान अय्यूब और खान अल्मास खानम अमजद को स्थायी समिति में शामिल किया गया।

वैद्यकीय सहायता व स्वास्थ्य समिति

इस समिति में पदम सिंह राजपूत, सुनीता सोलूंके, कमल दिलीप थोरात, सीमा सालवे, अब्दुल रशीद खान मामू, मतीन शेख, जोहरा समीर बिन हैदर, मोहम्मद वाजेद मोहम्मद अय्यूब और यशोदा शेलके को शामिल किया गया।

महिला व बाल कल्याण समिति

महिला व बाल कल्याण समिति में पुष्पा रोजतकर, शोभा बुरांडे, ज्योति गंगवाल, सत्यभामा शिंदे, वैशाली रामेश्वर कोरडे, अनीता घोडेले, शेख नरगीस सलीम, विजयश्री जाधव और नूरजहां इकबाल को सदस्य चुना गया।

गंदी बस्ती उन्मूलन, आवास व समाज कल्याण समिति

इस समिति में अशोक दामले, जालिंदर शेंडगे, अनीता सालवे, मीना खरात, सावित्रीबाई हिरालाल वाणी, छाया विजय वाघचौरे, काकासाहेब काकडे, सुनीता मनोज वाहुल और भाग्यश्री संजय सालवे का चयन किया गया।

शहर सुधार समिति में हुईं नियुक्तियां

छत्रपति संभाजीनगर शहर सुधार समिति में रामेश्वर भादवे, सविता कुलकर्णी, रामदास हरणे, मयूर वंजारी, गणेश लोखंडे, अभिजीत जीवनवाल, अली मीर वाजिद, शेख साबेर पाशू और तरन्नुम अकील अहमद को सदस्य चुना गया, मनपा सभा में कौतूहल बना रहा।

एमआईएम नगरसेवकों की रही हलचल तेज

बैठक के दौरान जब महापौर ने गटनेताओं से बंद लिफाफों में नाम देने को कहा, तब एमआईएम के गटनेता हाजी शेख सभागार में मौजूद नहीं थे। महापौर ने दो मिनट का समय दिया, जिसके बाद एमआईएम के नगरसेवकों में हलचल मच गई और दो नगरसेवक उन्हें बुलाने के लिए सभागार से बाहर गए। कुछ ही देर में गटनेता सभागार में पहुंच गए।

'पाकिट' शब्द पर गूंजा ठहाका

  • महापौर समीर राजूरकर अपनी कड़ी अनुशासन शैली के लिए जाने जाते हैं और उनके सामने 'पाकिट' शब्द का जिक्र होने पर वे अक्सर नाराज हो जाते हैं।
  • लेकिन बैठक में जब उन्होंने गटनेताओं से कहा कि "बंद पाकिट तुरंत लेकर आइए", तो सभागार में ठहाका गूंज उठा।
  • इस पर महापौर राजूरकर भी मुस्कुराए बिना नहीं रह सके।

माध्यमिक, पूर्व माध्यमिक और तकनीकी स्कूल समिति

इस समिति में अर्चना चौधरी, सुमित्रा म्हात्रे, दया गायकवाड, नंदलाल गवली, सुनीता मधुकर सोनवणे, प्रेमलता मिलिंद दाभाडे, सय्यद उसामा अब्दुल कदीर, जिनत यूनुस पटेल और मोहम्मद वसीम अहमद को सदस्य बनाया गया।

Cyber Fraud: ऑनलाइन स्कैम के बाद कैसे बचाएं पैसे? 1930 पर कॉल से लेकर ऑनलाइन शिकायत तक जानें जरूरी बातें

राहुल गांधी को री-लॉन्च करने के चक्कर में हो रहा पार्टी का नुकसान, कांग्रेस पर बरसे संजय निरुपम

युवाओं को विकास और विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ना होगा, राही मासूम रजा की जन्म शताब्दी पर बोले LG मनोज सिन्हा

महाराष्ट्र के येवला से बांग्लादेश पहुंचा शीरे का माल, मध्य रेल को मिला 1.11 करोड़ रुपये का राजस्व

जामिया में छात्र संघ चुनाव को लेकर क्यों गरमाया माहौल? विरोध के बाद ऑफलाइन पढ़ाई ठप, ऑनलाइन क्लास शुरू