ड्रेनेज लाइन (सौ. सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

Sambhajinagar MNC की वित्तीय चुनौती, कम ब्याज पर ऋण से ड्रेनेज लाइन बिछाने का समाधान

Sambhajinagar को सेफ्टी टैंक से फ्री करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने अहम ड्रेनेज योजना के काम को रफ्तार मिली है। हालांकि मनपा को अपने हिस्से का 275 करोड़ रुपए जुटाने में कठिनाई हो रही है।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhajinagar News: शहर को सेफ्टी टैंक से मुक्त करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई महत्वाकांक्षी ड्रेनेज योजना के काम को गति मिली है। इस योजना के तहत शहर के सातारा-देवलाई, पश्चिम, पूर्व और मध्य विधानसभा क्षेत्रों की कॉलोनियों में ड्रेनेज लाइन बिछाने का काम चल रहा है।

अब तक कुछ क्षेत्रों में काम काफी हद तक पूरा हो चुका है और शेष क्षेत्रों में काम तेजी से चल रहा है। हालांकि, इस योजना के लिए सरकार द्वारा निधर्धारित शर्तों के अनुसार, मनपा को अपने हिस्से का 30 प्रतिशत देना होगा। इसके लिए 275 करोड़ रुपए का प्रावधान करना होगा। हालांकि, मनपा को वित्तीय स्थिति कमजोर होने के कारण, इतना बड़ा प्रावधान करना असंभव हो रहा है।

इस पृष्ठभूमि में मनपा ने महाराष्ट्र अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर वित्तीय संस्थान, (MUIFRA) से कम ब्याज दर पर ऋण लेने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रशासन ने इसके लिए एक प्रस्ताव तैयार किया है, जिसे जल्द ही सरकार को भेजा जाएगा। योजना के लागू होने के बाद शहर को सेफ्टी टैंक की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी। घरों से निकलने वाले सीवेज को ड्रेनेज लाइन के माध्यम से शुद्धिकरण परियोजना में सुरक्षित रूप से पहुंचाया जाएगा।

आए दिन आय में आ रही गिरावट

पिछले कुछ वर्षों से मनपा की आय में गिरावट आ रही है, कर संग्रह में विफलता, सरकारी अनुदान में कमी और बढ़ते व्यय भार के कारण वित्तीय स्थिति खराब हो गई है। परिणामस्वरूप, मनया को अपने हिस्से का 275 करोड़ रुपए जुटाने में कठिनाई हो रही है। इसलिए, एकमात्र विकल्प कम ब्याज दर पर कर्ज लेना ही है, जिसके माध्यम से परियोजना को समय पर पूरा करने का लक्ष्य है।

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग