प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
औरंगाबाद

संभाजीनगर में अतिक्रमण पर बुलडोजर, मनपा की सख्ती; सड़क-बाधित अवैध दुकानों को किया ध्वस्त

Illegal Construction: संभाजीनगर में मनपा के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने पैठण गेट व शासकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में कार्रवाई कर अवैध दुकानों व ढांचों को ध्वस्त किया। विरोध के चलते कुछ देर तनाव की स्थिति बनी।

अंकिता पटेल

Sambhajinagar Municipal Corporation:  छत्रपति संभाजीनगर मनपा के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने बीते दिन शहर के दो प्रमुख हिस्सों पैठण गेट व शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय व अस्पताल में अतिक्रमण हटाव कार्रवाई की। इस दौरान अवैध निर्माण व सड़क व फुटपाथ पर किए गए अवैध ढांचे ध्वस्त कर दिए। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों ने विरोध कर मुआवजे की मांग करने से तनाव फैल गया।

मनपा ने पैठण गेट कॉर्नर के पास नवंबर माह में सड़क-बाधित अतिक्रमणों को हटाया था। व्यवसायी हरकतों से बाज नहीं आए व पुनः यहां दुकानों का अवैध निर्माण किया था। हालांकि, सहायक आयुक्त (प्रभाग क्रमांक 2) व अतिक्रमण निरीक्षक ने समय-समय पर मौके पर जाकर यह स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि उक्त भूमि सड़क परियोजना में है व बगैर अनुमति कोई निर्माण न किया जाए। बावजूद इसके वहां के किराएदारों ने बिना अनुमति 10×10 आकार की तीन दुकानें बनाकर सामने शटर लगा दिए थे। पास की खुली जगह में भी कच्चा पक्का निर्माण कार्य जारी था।

इन्होंने दिया कार्रवाई को अंजाम

यह कार्रवाई आयुक्त व प्रशासक जी. श्रीकांत के आदेशानुसार नियंत्रण अधिकारी व अतिक्रमण विभाग प्रमुख संतोष वाहुले के मार्गदर्शन में की गई। इसमें सहायक आयुक्त व अतिक्रमण अधिकारी रमेश मोरे (जोन क्रमांक 2), संजय सुरड़कर, अतिक्रमण निरीक्षक सैयद जमशीद, रवींद्र देसाई, सागर श्रेष्ठ के साथ नागरी मित्र पथक प्रमुख प्रमोद जाधव व उनकी पूरी टीम ने भाग लिया।

अतिक्रमण हटाकर मार्ग को पूरी तरह से खोला गया

मनपा तोडू दस्ते ने जेसीबी की सहायता से अवैध निर्माणों व तीन दुकानें ध्वस्त कर दी। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों ने शुरू में विरोध किया व मुआवजे की मांग भी की। मनपा अधिनियम के तहत पहले जारी नोटिस व न्यायालय के आदेशों की जानकारी देने के बाद स्थिति शांत हुई व उसके बाद किसी प्रकार का विरोध नहीं किया गया।

घाटी परिसर के फुटपाथ, सड़क व मुख्य प्रवेश द्वार के आसपास हाल ही में अतिक्रमण हटाए गए थे। इसके बावजूद एक व्यक्ति ने 10×12 आकार की लोहे की टपरी बनाकर वहां व्यवसाय शुरू कर दिया था। इस संबंध में प्रशासक एवं नियंत्रण अधिकारी के पास शिकायतें प्राप्त मिली थीं। इसके आधार पर बुधवार को अतिक्रमण हटाओ दस्ता मौके पर पहुंचा। विरोध के बाद संबंधित टपरी जब्त कर सड़क पर मौजूद अन्य अतिक्रमण भी हटाकर मार्ग पूरी तरह से खुला किया गया।

जम्मू-कश्मीर में BJP प्रदर्शन के दौरान बवाल, कार्यकर्ताओं और पुलिस में हिंसक झड़प; लाठीचार्ज से मचा हड़कंप

MS Dhoni के 100 करोड़ मानहानि केस में बड़ा अपडेट, कोर्ट ने स्वीकार की संपत कुमार की ये 3 मांगें

नेपाल में बाढ़ से 1000 से अधिक मौतें, भारत से मदद जारी, जानिए 5वें विमान से क्या-क्या भेजा गया

हरियाणा: हथनीकुंड बैराज में ट्रेनिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहे 5 जवान, 2 कमांडो लापता

सिंबल और नाम की लड़ाई पर होगा फैसला, सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना के अधिकार पर सुनवाई, दिल्ली पहुंचे एकनाथ शिंदे