प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

मुकुंदवाड़ी स्टेशन परिसर में खुलेआम चलीं गोलियां, इलाके में दहशत; कुख्यात अपराधी सलाखों के पीछे

Sambhajinagar Crime News: मुकुंदवाड़ी रेलवे स्टेशन परिसर में तड़के कुख्यात गिरोह ने फायरिंग कर दहशत फैलाई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सातों आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

अंकिता पटेल

Railway Station Firing: छत्रपति संभाजीनगर मुकुंदवाड़ी रेलवे स्टेशन परिसर में सोमवार तड़के कुख्यात अपराधियों के एक गिरोह ने खुलेआम फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। घर पर पथराव कर एक नागरिक की जान लेने की कोशिश की गई, वहीं बीच-बचाव करने आए लोगों को भी जान से मारने की धमकियां दी गई, सौभाग्य से घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया।

इस मामले में शुभम भिखुलाल जाट, मयूर संजय उनगे, शिवा रमेश भालेराव, गोल्या उर्फ विजय दिनकर धनई, मनोज संजय पडुल, सागर प्रशांत राऊत और अमर उर्फ अतुल गणेश पवार के खिलाफ में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

बीच-बचाव करने आए लोगों को दी धमकी

फरियादी सचिन बाली लाहोट (35, निवासी शिवशाहीनगर, मुकुंदवाडी) के अनुसार, सुबह करीब छह बजे उनके घर के दरवाजे पर बड़ा पत्थर लगने की आवाज आई, बाहर कुछ लोग गाली-गलौज करते हुए उन्हें बाहर आने के लिए उकसा रहे थे।

खिड़की से देखने पर शुभम जाट के हाथ में देसी कट्टा और अन्य आरोपियों के हाथों में तलवारे व चाकू नजर आए। दरवाजा न खोलने पर गिरोह ने पत्थर मारकर दरवाजा तोड़ने की कोशिश की।

जान बचाने के लिए लाहोट छत पर गए, तभी शुभम जाट ने उनकी ओर गोली चला दी-हालांकि वे बाल-बाल बच गए। गोली की आवाज सुनकर जब आसपास के लोग जमा हुए तो आरोपियों ने बीच में पड़ने वालों को भी जान से मारने की धमकी दी।

भीड़ चढ़ती देख सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह हमला मोबाइल चोरी के पुराने विवाद से जुड़ा हुआ था। सूचना मिलते ही पुडलिकनगर पुलिस की डीबी शाखा के उपनिरीक्षक अर्जुन राऊत और अपराध शाखा के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

आरोपियों की तलाश में तत्काल तीन विशेष टीमें रवाना कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक अर्जुन राऊत, सुनील म्हस्के, जमादार प्रकाश डोंगरे, शिवाजी शिंदे, संदीप बीडकर, अजय कांबले और अंकुश वाघ शामिल थे।

शुभम जाट का घर बीड बायपास पर म्हस्के पेट्रोल पंप परिसर में है। छापे के दौरान वह छत से भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी की तो वह छत पर बनी पानी की टंकी में छिप गया।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब