दिव्यांग को पीटते हुए (सोर्स: सोशल मीडिया) 
औरंगाबाद

हाथ बांधकर मासूम दिव्यांग को बेरहमी से पीटा, छत्रपति संभाजीनगर के स्कूल में दरिंदगी का VIDEO वायरल

Chhatrapati Sambhajinagar में चैतन्य कानिफनाथ मतिमंद विद्यालय में छात्रों को हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से पीटा। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मचा बवाल। मंत्री अतुल सावे ने दिए कार्रवाई के आदेश।

आकाश मसने

Chhatrapati Sambhajinagar Viral Video: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के मांडकी गांव से एक अत्यंत संवेदनशील और हृदय विदारक मामला सामने आया है। यहां के चैतन्य कानिफनाथ निवासी मतिमंद विद्यालय में मानसिक रूप से अक्षम नाबालिग बच्चों के साथ क्रूरता की गई है।

इस अमानवीय घटना के उजागर होने के बाद इलाके में खलबली मच गई है। बच्चों के साथ दुर्व्यवहार और बेदम मारपीट का यह चौंकाने वाला कृत्य वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के कारण सामने आया है। फुटेज में साफ देखा गया है कि इन मासूमों को पीटने से पहले उनके हाथ-पैर बांध दिए गए थे।

यहां देखें वीडियो

वीडियो में दिख रहा है कि एक बच्चे के हाथ पीछे बंधे हैं और कॉन्स्टेबल दीपक इंगले उसे लात-घूंसों से पीट रहा है। बच्चा चीख रहा है, लेकिन कोई उसकी भाषा नहीं समझ पा रहा है। यह देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपी

इतना ही नहीं, सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि स्कूल का केयरटेकर प्रदीप देहाड़े भी बच्चों की छाती पर पैर रखकर उन्हें पीट रहा है। यह फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है। आरोप है कि दूसरे बच्चे भी इसी तरह की यातनाओं का सामना कर रहे हैं।

यह घटना विशेष रूप से दुखद है क्योंकि मतिमंद बच्चों को देखभाल और सहारे की सबसे अधिक जरूरत होती है, लेकिन यहां उन्हें हिंसा का शिकार बनाया गया।

इस घटना के बाद, मांडकी गांव के निवासियों में भारी गुस्सा की लहर दौड़ गई है। गांव वालों ने इस क्रूरता को अंजाम देने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मंत्री अतुल सावे ने कार्रवाई के आदेश दिए

विद्यालय में कर्मचारी द्वारा बच्चे को बेरहमी से पीटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राज्य के दिव्यांग कल्याण मंत्री अतुल सावे ने सोमवार को मामले की जांच और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने कहा है।

मंत्री अतुल सावे ने कहा कि मैंने अपने विभाग के सचिव और आयुक्त से मामले की जांच करने और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। यदि आवश्यक हुआ तो हम आपराधिक मामला दर्ज करेंगे और संस्था को दी गई अनुमति रद्द कर देंगे।

स्कूल चलाने वाले व्यक्ति के भाजपा कार्यकर्ता होने की खबरों के बारे में पूछे जाने पर मंत्री ने कहा, “हम इसमें शामिल लोगों को नहीं छोड़ेंगे, चाहे वे किसी भी पार्टी से हों। ‘एक्स' पर साझा किए गए वीडियो से व्यापक आक्रोश फैल गया है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा