प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

मिशन नाइंटी डेज: संभाजीनगर में 3,500 बिजली बिल बकाएदारों पर महावितरण की सख्ती

Mahavitaran Action: महावितरण के ‘मिशन नाइंटी डेज’ के तहत छत्रपति संभाजीनगर में 1,500 उपभोक्ताओं की बिजली अस्थायी रूप से बंद और 2,000 के मीटर हटाकर आपूर्ति स्थायी रूप से काटी गई है।

अंकिता पटेल

Sambhajinagar Mission Ninety Days: छत्रपति संभाजीनगर महावितरण की ओर से नए वर्ष की शुरुआत से चलाए जा रहे 'मिशन नाइंटी डेज' के तहत बकाएदार उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई को और तेज कर दिया गया है।

पिछले पांच दिनों में छत्रपति संभाजीनगर शहर में लगभग डेढ़ हजार बकाएदारों की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद व करीब दो हजार उपभोक्ताओं के मीटर हटाकर उनकी बिजली आपूर्ति स्थायी रूप से काटी गई है।

अभियान के तहत पिछले एक वर्ष से एक रुपया भी बिजली बिल न भरने वाले उपभोक्ताओं पर प्राथमिकता से कार्रवाई की जा रही है।

पड़ोसियों से अवैध रूप से बिजली पर चोरी का मामला दर्ज

महावितरण ने बताया कि मनपा चुनाव के दौरान कुछ स्थानों पर उम्मीदवारों का नाम लेकर उनके कार्यकर्ता बिजली बिल वसूली का विरोध कर रहे हैं।  ऐसे उम्मीदवारों के नाम चुनाव निर्णय अधिकारियों को भेजे जाएंगे। महावितरण ने स्पष्ट किया है कि बिजली बिल वसूली में बाधा डालने वालों, कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज या मारपीट करने वालों के खिलाफ सीधे पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

संवेदनशील क्षेत्रों में संभावित विरोध को देखते हुए यह कार्रवाई पुलिस बंदोबस्त में की जाएगी। इसके अलावा, जिन उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति काटी गई है, यदि वे पड़ोसियों से अवैध रूप से बिजली लेते पाए गए, तो उनके खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज किया जाएगा।अवैध रूप से बिजली देने वाले की भी बिजली आपूर्ति बंद और अन्य स्थान पर दूसरा बिजली कनेक्शन मिलने पर बकाया राशि उस कनेक्शन में स्थानांतरित की जाएगी।

RSS Rashtra Vandanam: दिल्ली में RSS का राष्ट्र वंदनम् कार्यक्रम, 9000 स्वयंसेवकों ने किया योगासन

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी लामबंदी तेज; DMK, पवार से खड़गे-राहुल और सोनिया करेंगे मुलाकात

PM Modi Man Ki Baat: पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम, कहा- इस साल भारतीय युवाओं ने दुनियाभर में बनाई पहचान

Mann Ki Baat: नशामुक्त युवा से लेकर भारतीय कला की वैश्विक पहचान तक, पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें

राहुल गांधी की अपील पर स्टालिन का जवाब, बोले- इतिहास हमें 'एट्टाप्पन' नहीं, 'कट्टाबोम्मन' के रूप में याद करेगा