Chhatrapati Sambhajinagar Water Scheme ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

छत्रपति संभाजीनगर की नई जल योजना में बड़ी प्रगति, जैकवेल परीक्षण सफल; जल्द मुख्य जलवाहिनी में छोड़ा जाएगा पानी

Jayakwadi Dam Water Supply Project: संभाजीनगर की नई जलापूर्ति योजना में जायकवाड़ी बांध के जैकवेल का परीक्षण सफल रहा है। जल्द ही पंप चालू कर मुख्य जलवाहिनी में पानी छोड़ने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

अंकिता पटेल

Chhatrapati Sambhajinagar Water Scheme: छत्रपति संभाजीनगर शहर की नई जलापूर्ति योजना का एक महत्वपूर्ण चरण पूरा हो गया है। जायकवाड़ी बांध के जैकवेल में लिए गए पानी की जांच सफल रही है, अगले कुछ दिनों में पंप शुरू कर मुख्य जलवाहिनी में पानी छोड़ने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

गुढीपाडवा के मुहूर्त पर जायकवाड़ी बांध के जैकवेल में सायफन पद्धति से पानी छोड़ा गया। कुछ ही मिनटों में पानी का स्तर लगभग पांच मीटर तक पहुंच गया। पिछले 24 घंटों से यह स्तर स्थिर बना हुआ है।

इससे जैकवेल के निर्माण की गुणवत्ता प्रमाणित हुई है। महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण और संबंधित कंपनी के अधिकारियों ने शुक्रवार सुबह निरीक्षण किया। इस दौरान कहीं भी लीकेज नहीं पाया गया।

22 से मुख्य जलवाहिनी में छोड़ा जाएगा शुद्ध पानी

जैकवेल परिसर में भी पानी का कोई रिसाव नजर नहीं आया जैकवेल में रविवार तक पानी स्थिर रखकर सभी तकनीकी जांच पूरी की जाएगी, इसके बाद 22 मार्च को पंप शुरू कर जैकवेल का पानी मुख्य जलवाहिनी में छोड़ा जाएगा, इस प्रक्रिया के बाद चरणबद्ध तरीके से जलवाहिनी की सफाई की जाएगी।

इससे आगे की जलापूर्ति को सुचारू बनाने में मदद मिलेगी। नई जलापूर्ति योजना के तहत जायकवाड़ी बांध में लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से जैकवेल का निर्माण किया गया है।

इस परियोजना से शहर की पानी की समस्या का दीर्घकालीन समाधान होने की उम्मीद है। न्यायालय से भी इस प्रक्रिया को मंजूरी मिलने के बाद प्रशासन को आगे के काम तेजी से पूरा करने का रास्ता साफ हो गया है।

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है