Chhatrapati Sambhajinagar Police Arrest: छत्रपति संभाजीनगर कैंसर मरीज की मृत्यु का मुद्दा बनाकर अस्पताल की बदनामी करने की धमकी देते हुए डॉक्टर से पांच लाख रुपए की फिरौती मांगने वाले 6 लोगों को सिटी चौक पुलिस ने जाल बिछाकर गिरफ्तार कर लिया। इसमें मुख्य आरोपी धुलिया की पूर्व नगरसेविका रूबीना कुरैशी भी शामिल है।
आरोपियों के पास से एक कार और छह मोवाइल फोन जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई 13 मार्च को एन 12 हडको क्षेत्र स्थित सत्यविष्णु अस्पताल परिसर में की गई।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम जफर नूर खाटिक, मोहम्मद समीर मोहम्मद जाकिर, सैयद मुशाहिद अली मुमताज अली, शाइन बानो अबु हमजा, रूबीना हबीब कुरैशी और सिद्धार्थ कैलास रायमाले बताए गए हैं।
सभी आरोपी धुले के निवासी हैं। इस मामले में डॉ. इफ्तेखार गफ्फार पटेल ने सिटी चौक पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार उनका सत्य विष्णु अस्पताल कैंसर रोगियों के उपचार के लिए जाना जाता है।
धुले निवासी हमजा अंसारी नामक मरीज ने मार्च 2023 में लगभग 4 महीने तक इस अस्पताल में इलाज कराया था। बाद में उसने अन्य स्थान पर उपचार लिया और लगभग 2 वर्ष बाद उसकी मृत्यु हो गई।
मृतक के कुछ रिश्तेदार इसी घटना को आधार बनाकर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने और अस्पताल में तोड़फोड़ करने की धमकी दी।
आरोपियों ने कहा कि यदि पैसे नहीं दिए तो जान से मार दिया जाएगा। डर के कारण डॉ. इफ्तेखार पटेल ने आरोपियों के मोबाइल नंबर पर फोन पे के माध्यम से 5 हजार रुपए भेज दिए। इसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क कर पूरी घटना की जानकारी दी। शिकायत मिलने के बाद सिटी चौक पुलिस ने जाल बिछाया।
पांच लाख रूपए की नकली रकम तैयार की गई। इसके लिए बच्चों के खिलौना नोटों के बहल तैयार किए गए और ऊपर तथा नीचे असली 500 रुपये की नोटे रखी गई।
यह भी पढ़ें:-धुले पुलिस की कार्रवाई: दोंडाइचा सेंधमारी का खुलासा, 47 हजार की चोरी का मामला सुलझा; सोने के आभूषण बरामद
यह बैग डॉक्टर को दिया गया और आरोपियों के पैसे लेने आने पर पुलिस को सूचना देने को कहा गया 13 मार्च की सुबह लगभग साढ़े दस बजे तीन आरोपी अस्पताल पहुंचे, उन्होंने अपने नाम जफर नूर खटीक, मोहम्मद समीर मोहम्मद जाकिर और सैयद मुशाहिद अली बताए।