Chhatrapati Sambhajinagar Garbage Collection ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

छत्रपति संभाजीनगर में कचरा उठाने का जिम्मा अब नई कंपनी को, 1 अप्रैल से 380 घंटागाड़ियों से होगा कचरा संकलन

Sambhajinagar Municipal Waste Management: संभाजीनगर में कचरा संकलन का काम अब गुजरात की नई कंपनी करेगी। 1 अप्रैल से 29 प्रभागों में 380 घंटागाड़ियों के माध्यम से कचरा उठाने की व्यवस्था शुरू होगी।

अंकिता पटेल

Chhatrapati Sambhajinagar garbage collection: छत्रपति संभाजीनगर शहर में कचरा संकलन का कार्य अब गुजरात की एक नई कंपनी को सौंपा गया है। यह कंपनी 1 अप्रैल से शहर में कचरा उठाने का काम शुरू करेगी।

मनपा के निर्देशानुसार कंपनी ने करीब 400 बड़ी घंटागाड़ियां खरीद कर ली है और उनका आरटीओ कार्यालय से पासिंग भी कराया गया है। इनमें से 380 घंटागाड़ियां शहर के 29 प्रभागों में कार्यरत रहेंगी।

घनकचरा विभाग के प्रमुख नंदकिशोर भोंबे ने बताया कि प्रत्येक प्रभाग में कम से कम 12 घंटागाड़ियां तैनात की जाएंगी। यदि कोई प्रभाग भौगोलिक दृष्टि से छोटा है तो वहां वाहनों की संख्या कम रखी जाएगी।

पहले कचरा संकलन का कार्य कर रही रेड्डी कंपनी द्वारा काम संतोषजनक तरीके से नहीं किए जाने के कारण प्रशासन ने नई निविदा प्रक्रिया के माध्यम से गुजरात की कंपनी को यह जिम्मेदारी सौंपी है।

इसको 1 फरवरी से काम शुरू करना था, लेकिन वाहनों की खरीद, आरटीओ पासिंग व पार्किंग व्यवस्था जैसी वजहों से रेड्डी कंपनी को अस्थायी रूप से दो महीने की मोहलत दी गई थी।

वाहनों में जीपीएस प्रणाली लगी

भौबे ने बताया कि किस प्रभाग में कितनी घंटागाडियां तैनात होंगी व उनका रूट मैप क्या होगा, इसका सूक्ष्म नियोजन किया गया है। प्रत्येक वाहन में जीपीएस प्रणाली लगाई जाएगी, जिससे निर्धारित मार्ग पर ही कचरा संकलन करना अनिवार्य होगा, कोई भी वाहन अपने निर्धारित मार्ग को छोड़कर आगे नहीं जा सकेगा, घंटागाड़ियों में एकत्रित कचरा ट्रांसफर स्टेशन तक लाया जाएगा।

CEC विवाद में नया मोड़! ज्ञानेश कुमार के घर पर कांग्रसियों ने लिखा गद्दार, गरमाई सियासत

दिल्ली में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, डबल पार्किंग चार्ज से 50% वर्क फ्रॉम होम तक; जानें नए नियम

राजस्थान के लाल का जापान में डंका! IIT से PhD के बाद टोक्यो में असिस्टेंट प्रोफेसर बने जतिन नामा

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI को नोटिस

Bhagat Singh: मैं नास्तिक क्यों हूं, भगत सिंह ने जेल में लिखा लेख, जो आज भी युवाओं को करता हैं प्रेरित