बेकरी की फोटो (सोर्स: नवभारत फोटो) 
औरंगाबाद

गंदगी, खुले शौचालय और फर्जी लेबलिंग! छत्रपति संभाजीनगर की प्रसिद्ध बेकरी पर चला FDA का हथौड़ा, लाइसेंस सस्पेंड

Sambhajinagar FDA Raid: छत्रपति संभाजीनगर में अस्वच्छता और फर्जी लेबलिंग पर खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन। येस फाईन बेकरी का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित हुआ।

गोरक्ष पोफली

Sambhajinagar FDA Action Yes Fine Bakery: खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई में छत्रपति संभाजीनगर शहर की एक बेकरी में उपभोक्ताओं को गुमराह करने और खाद्य सुरक्षा नियमों की खुलेआम अनदेखी का मामला सामने आया है। जांच में पता चला कि ब्रेड का उत्पादन एक बेकरी में किया जा रहा था, जबकि उसके पैकेट पर दूसरी कंपनी का नाम और पता छापकर बाजार में बिक्री की जा रही थी।

इसके अलावा उत्पादन स्थल पर भारी गंदगी और कई अन्य गंभीर खामियां मिलने पर संबंधित बेकरी का खाद्य सुरक्षा लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

भ्रामक लेबलिंग से उपभोक्ताओं को किया जा रहा था गुमराह

राज्य के खाद्य सुरक्षा आयुक्त द्वारा तुकाराम मुंढे चलाए जा रहे सेफ फूड, सेफ महाराष्ट्र अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने पुराने बायजीपुरा स्थित येस फाइन बेकरी का निरीक्षण किया। जांच के दौरान बिग बाइट 20-20 रोस्टेड ब्रेड का उत्पादन और पैकिंग चल रही थी। अधिकारियों ने पाया कि ब्रेड का निर्माण येस फाइन बेकरी में हो रहा था, लेकिन पैकेट पर निर्माता के रूप में दूसरी कंपनी गार्डन बेकर्स का नाम और पता दर्ज था। अधिकारियों ने इसे उपभोक्ताओं को भ्रमित करने वाला औयेस खाद्य सुरक्षा कानून का उल्लंघन माना।

गंदगी, अधूरी जानकारी और रिकॉर्ड में भी मिलीं खामियां

निरीक्षण के दौरान उत्पादन इकाई में धूल, जाले, जंग, गंदगी, खुले शौचालय, ब्रेड का बिखरा हुआ अपशिष्ट तथा अस्वच्छ पानी की टंकियां मिलीं। इसके साथ ही पैकेट पर बैच नंबर, समाप्ति तिथि और अन्य अनिवार्य जानकारी भी अपूर्ण पाई गई।

पेस्ट कंट्रोल व्यवस्था, खाद्य सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली, खरीद-बिक्री का रिकॉर्ड तथा तकनीकी विशेषज्ञ की नियुक्ति भी नहीं मिली। इन गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी वर्षा रोडे और सहायक आयुक्त दयानंद पाटील ने बेकरी का खाद्य सुरक्षा लाइसेंस तत्काल निलंबित कर दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध आगे भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

– नवभारत लाइव के लिए छत्रपति संभाजीनगर से शफीउल्ला हुसैनी की रिपोर्ट

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा