संभाजीनगर ट्रैवल एजेंट की धोखाधड़ी (सोर्स: AI) 
औरंगाबाद

छत्रपति संभाजीनगर में तुर्की-उमरा यात्रा के नाम पर 10 लाख की ठगी, फर्जी वीजा-टिकट देकर ट्रैवल्स संचालक फरार

Sambhajinagar Fake Visa Scam: संभाजीनगर में तुर्की-उमरा यात्रा के नाम पर ट्रैवल्स संचालक ने फर्जी वीजा, टिकट और होटल बुकिंग देकर एक परिवार से 10 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

आलोक उमाकृष्ण

Sambhajinagar Fake Visa Scam Case: तुर्की और उमरा यात्रा कराने का झांसा देकर एक व्यापारी और उसके परिवार के सात सदस्यों से 10 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। ट्रैवल्स संचालक ने फर्जी वीजा, हवाई टिकट और होटल बुकिंग के दस्तावेज सौंपकर पीड़ितों को विश्वास में लिया, लेकिन यात्रा से पहले सभी दस्तावेज नकली निकले। इसके बाद आरोपी कार्यालय बंद कर फरार हो गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

पुलिस के अनुसार, शेख शरीफ मोहम्मद बकरुद्दीन (55), निवासी मोतीवाला नगर की शिकायत पर फैजान खान, निवासी मंजूरपुरा, के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। फैजान खान रोशन गेट स्थित शिद्रा ट्रैवल्स का संचालक है।

जुलाई 2025 में उसने शिकायतकर्ता को भरोसा दिलाया कि वह तुर्की और उमरा यात्रा के लिए वीजा, हवाई टिकट, होटल बुकिंग सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कराता है। उसकी बातों पर विश्वास कर शिकायतकर्ता ने अपनी पत्नी, मां, तीन पुत्रों और एक पुत्री सहित सात लोगों की यात्रा तय की।

फर्जी वीजा-टिकट देकर ठगे इतने लाख

इस ठगी के मामले में आरोपी ट्रैवल्स संचालक ने पीड़ित परिवार से कुल 10 लाख रुपये वसूल लिए। आरोपी ने यात्रा का कुल खर्च 15 लाख रुपये बताया था। शिकायतकर्ता ने 27 अगस्त 2025 को 6 लाख रुपये और 31 अगस्त 2025 को 4 लाख रुपये देकर बुकिंग पूरी की।

इसके बाद आरोपी ने वीजा, हवाई टिकट और होटल बुकिंग के दस्तावेज सौंपे, लेकिन सत्यापन में सभी दस्तावेज फर्जी निकले। जब पीड़ित ने संपर्क करने की कोशिश की तो आरोपी ने रोशन गेट स्थित अपना ट्रैवल कार्यालय बंद कर दिया और मंजूरपुरा स्थित घर से भी फरार हो गया और दोनों मोबाइल फोन भी बंद मिले।

शिकायत के आधार पर सिटी चौक पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक भागवत मुठाल कर रहे हैं और आरोपी की तलाश जारी है।

– नवभारत लाइव के लिए छत्रपति संभाजीनगर से शफीउल्ला हुसैनी की रिपोर्ट

Delhi Protest LIVE: इंडिया गठबंधन की बैठक शुरू, राष्ट्रपति से मिलेंगे विपक्ष के नेता

मुंबई से दिल्ली जाने का प्लान है? 10 अक्टूबर को 5 ट्रेनें रद्द और 2 राजधानी एक्सप्रेस 5 घंटे देरी से चलेंगी

Bypoll Results 2026: बंगाल-असम में BJP तो तमिलनाडु में TVK ने मारी बाजी, देखें उपचुनाव के नतीजे

मक्खी-मच्छर, तिलचट्टा सब आंदोलन करें! CJP के प्रदर्शन पर उद्धव गुट के नेता आनंद दुबे का तंज, CEC पर भी निशाना

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली मेट्रो बंद करने का आदेश किया खारिज, CJP प्रोटेस्ट से पहले सख्ती पर सरकार को लगाई फटकार